फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   chris brown arrested in paris on suspicion of rape

अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन पर रेप का आरोप, पेरिस में गिरफ्तार

Tue, 22 Jan 2019 05:35 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
chris brown arrested in paris on suspicion of rape
अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन - फोटो : social media

अक्सर विवादों में रहने वाले अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन को फ्रांस के पेरिस में गिरफ्तार किया गया है। उनपर एक 24 साल की महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने फ्रांस पुलिस से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद क्रिस को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन

 
आरोप है कि क्रिस ने 15-16 जनवरी को महिला को होटल के कमरे में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला के आरोप के बाद वर्जीनिया में जन्में इस गायक की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब क्रिस किसी कानूनी मामले में फंसे हैं। गायक क्रिस ब्राउन को बिना मंजूरी के कलगीदार बंदर को घर में रखने के भी आरोप लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सजा काट चुके हैं क्रिस

क्रिस के साथ विवादों का पुराना नाता रहा है। वह पहले भी सजा काट चुके हैं। अपनी पूर्व प्रेमिका रिहाना को मारने के कारण साल 2009 में उन्हें 5 साल की परिवीक्षा और 180 दिनों तक की सामुदायिक सेवा की सजा दी गई थी।  

7 साल बाद उन्हें एक घातक हथियार से एक व्यक्ति पर हमला करने के संदेह में भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed