फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Conflict intensifies Yemen Houthi attack massive destruction city Taiz what warning has United Nations issued

यमन में संघर्ष तेज: हूती के हमले से ताइज शहर में भारी तबाही, दो की मौत; संयुक्त राष्ट्र ने क्या दी चेतावनी?

Wed, 21 Oct 2026 07:41 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, ताइज
पीटीआई, ताइज Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 21 Oct 2026 07:41 AM IST
सार

यमन के ताइज शहर में हूती विद्रोहियों के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हुए। रिहायशी इलाकों में भारी तबाही हुई है। संघर्ष के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने क्या चेतावनी दी? 

विज्ञापन
Conflict intensifies Yemen Houthi attack massive destruction city Taiz what warning has United Nations issued
यमन के ताइज में हूतियों का भीषण हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हूती विद्रोहियों और यमनी सरकारी बलों के बीच भीषण लड़ाई के कारण ताइज के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में भारी तबाही हुई है। यहां हूतियों के घातक हमले में दो लोगों की मौत हुई। वहीं, छह लोग घायल हो गए। इस घटना ने ताइज में आम नागरिकों के सामने मौजूद खतरों की ओर फिर से ध्यान खींचा है। देश में बढ़ते संघर्ष के बीच यह शहर लगातार हमलों और घेराबंदी का सामना कर रहा है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की ओर से क्या बताया गया? 
यह हमला मंगलवार को हुआ। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने मंगलवार को कहा कि हूतियों ने ताइज को चारों तरफ से घेर लिया है, जिससे वहां तक पहुंचने वाले ज्यादातर रास्ते बंद हो गए हैं और आम नागरिक गंभीर खतरे में हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी यमन के इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर की घेराबंदी के कारण कई निवासी भोजन और अन्य जरूरी चीजों से वंचित हो गए हैं, जबकि वहां कीमतें आसमान छू रही हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


यमन सरकार के एक अधिकारी ने क्या बताया? 
यमन सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को ताइज पर हुआ हमला, हूती विद्रोहियों की ओर से एक सरकारी सैन्य शिविर पर किए गए हमले के एक दिन बाद हुआ है। इस हमले में 73 नए रंगरूट मारे गए। गर्मियों में संघर्ष के फिर से भड़कने के बाद से यह अब तक का सबसे घातक हमला है।

स्थानीय लोगों ने क्या बताया? 
स्थानीय निवासी जैनब अली ने बताया कि हमले के समय वह घर पर नहीं थीं, लेकिन जब वापस लौटीं तो देखा कि उनका घर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। उन्होंने कहा, 'हम अनाथों का एक परिवार हैं, और हमें समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करें।'

यमन सरकार ने क्या दावा किया? 
मंगलवार देर रात, यमन की सरकारी सेना ने दावा किया कि उन्होंने ताइज के कई इलाकों में हूतियों के हमलों को नाकाम कर दिया है और दर्जनों हूती लड़ाकों को मार गिराया है। इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, और हूतियों की ओर से भी तुरंत कोई टिप्पणी नहीं आई। यह विद्रोही समूह शायद ही कभी अपने हताहतों के आंकड़े जारी करता है।

दक्षिणी यमन का एक रणनीतिक प्रवेश द्वार, ताइज, एक दशक से भी अधिक समय पहले शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद से ही लड़ाई का मुख्य केंद्र रहा है। साथ ही, यह यमन के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है।


लाल सागर से होने वाले समुद्री व्यापार पर नियंत्रण के लिए अहम बंदरगाह शहर मोखा पर कब्जा करने के बाद, पिछले महीने हूती लड़ाकों ने ताइज की ओर फिर से आगे बढ़ना शुरू कर दिया। हूतियों ने कई महीनों से चल रहे अपने आक्रामक अभियान के तहत ताइज को घेर रखा है और वे लगातार मिसाइलों तथा तोपों से यमनी सरकारी बलों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed