फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   japan trade deficit record high oil imports west asia conflict Sanae Takaichi

पश्चिम एशिया जंग का असर: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा, पीएम सनाए तकाइची ने क्या की तैयारी?

Wed, 21 Oct 2026 12:06 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, टोक्यो, जापान
पीटीआई, टोक्यो, जापान Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 21 Oct 2026 12:06 PM IST
सार

पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगे तेल आयात के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में जापान का व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले महीने, बैंक ऑफ जापान ने बेंचमार्क ब्याज दर को 1.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.25 प्रतिशत कर दिया, जो 31 वर्षों का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन
japan trade deficit record high oil imports west asia conflict Sanae Takaichi
जापान का व्यापार घाटा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगे तेल आयात के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में जापान का व्यापार घाटा 2.81 ट्रिलियन येन (एक लाख 68 हजार करोड़ भारतीय रुपए) तक पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-सितंबर की अवधि में जापान का निर्यात पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 18.4 प्रतिशत बढ़कर 63.5 ट्रिलियन येन (लगभग 37.96 लाख करोड़ भारतीय रुपये) हो गया, जबकि आयात 20.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 66.3 ट्रिलियन येन (लगभग 39.64 लाख करोड़ भारतीय रुपये) तक पहुंच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका: धोखाधड़ी की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम, ट्रंप का बड़ा एलान; क्या है योजना और कितनी मिलेगी धनराशि?
विज्ञापन


क्या है महंगाई का असल कारण?
ये दोनों ही जापान के लिए अब तक के रिकॉर्ड स्तर हैं। तेल की बढ़ती कीमतों का असर प्लास्टिक के सामान और शिपिंग लागत सहित कई क्षेत्रों पर पड़ता है। प्राकृतिक संसाधनों की कमी वाले जापान को अपना लगभग सारा तेल आयात करना पड़ता है। इसके लिए वह पश्चिम एशिया में 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के रास्ते पर निर्भर रहा है। फिलहाल यह रास्ता लगभग बंद हो गया है, जिसके कारण जापान को अन्य मार्गों से तेल मंगाने के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मानक माने जाने वाले 'ब्रेंट क्रूड' की कीमत फरवरी में 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो हाल के महीनों में बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई थी और अभी लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। जानकारों का मानना है कि कीमतों में जल्द कमी आने की संभावना कम है। सितंबर के महीने में जापान का व्यापार घाटा 536.6 अरब येन (लगभग 3,207.3 करोड़ भारतीय रुपए) रहा। यह लगातार पांचवां महीना है जब जापान को व्यापार घाटे का सामना करना पड़ा है, हालांकि अगस्त के 1.1 ट्रिलियन येन के घाटे की तुलना में यह आंकड़ा कम है।


ये भी पढ़ें: ओहायो गवर्नर चुनाव: विवादित विज्ञापन पर मचा सियासी घमासान, विवेक रामास्वामी ने ली जिम्मेदारी; क्या कहा?

सितंबर में जापान का आयात पिछले साल के मुकाबले 18.9 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निर्यात में 16.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक चिंता का विषय जापानी मुद्रा 'येन' का कमजोर होना भी है, जिससे आयात की लागत बढ़ जाती है। हाल के दिनों में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले येन 150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान के केंद्रीय बैंक ने अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए कई वर्षों तक ब्याज दरों को शून्य या उसके आसपास बनाए रखा था। अब वह धीरे-धीरे ब्याज दरें बढ़ा रहा है, जिसका एक उद्देश्य येन की स्थिति को मजबूत करना भी है। पिछले महीने, बैंक ऑफ जापान ने बेंचमार्क ब्याज दर को 1.0 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.25 प्रतिशत कर दिया, जो 31 वर्षों का उच्चतम स्तर है।

अगले हफ्ते इसकी मौद्रिक नीति समिति की फिर से बैठक होने वाली है। बैंक का महंगाई का लक्ष्य लगभग 2 प्रतिशत है। जापानी सरकार ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि वह बैंक ऑफ जापान के साथ मिलकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की सरकार, कम आय वाले परिवारों को बढ़ती कीमतों से निपटने में मदद करने के लिए, खाद्य पदार्थों पर लगने वाले टैक्स को 8 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने का वादा कर रही है। इस बिल पर अभी संसद में चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed