सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Crown Prince of Abu Dhabi arrives in Beijing on official visit to China, News In Hindi

UAE-China Ties: बीजिंग पहुंचे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, संयुक्त अरब अमीरात-चीन रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Pavan Updated Mon, 13 Apr 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

UAE-China Relations: संयुक्त अरब अमीरात और चीन अपने रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान चीन के आधिकारिक दौरे पर बीजिंग पहुंच गए हैं। 

Crown Prince of Abu Dhabi arrives in Beijing on official visit to China, News In Hindi
शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के प्रिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान चीन के आधिकारिक दौरे पर बीजिंग पहुंच गए हैं। यह दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने और नए आर्थिक अवसर तलाशने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, वैश्विक व्यापार पर असर की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना उद्देश्य
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और चीन के बीच पहले से मौजूद व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना है। दोनों देश खास तौर पर व्यापार, निवेश, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। बदलते वैश्विक और क्षेत्रीय हालात को देखते हुए यह दौरा नए निवेश और विकास के रास्ते खोल सकता है।

उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी साथ पहुंचा बीजिंग
क्राउन प्रिंस के साथ एक बड़ा और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है। इसमें कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों और निवेश योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - ईरान: 'ट्रंप की हाल की धमकियों का कोई असर नहीं पड़ता', संसद अध्यक्ष गालिबाफ का बयान

आर्थिक, व्यापारिक और रणनीतिक मायने में अहम दौरा
यह दौरा इस बात को भी दिखाता है कि यूएई खुद को एक बड़े वैश्विक व्यापार केंद्र और निवेश के महत्वपूर्ण गेटवे के रूप में स्थापित कर रहा है। वहीं चीन के साथ साझेदारी को मजबूत करके यूएई अपनी अर्थव्यवस्था को और ज्यादा विविध और मजबूत बनाना चाहता है। यह यात्रा सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक और रणनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed