सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   indonesia tsunami 2018: Death toll is incresing in Indonesia, PM Modi tweets for help

इंडोनेशिया सुनामी: मरने वालों का लगातार बढ़ रहा है आंकड़ा, पीएम बोले- 'भारत सहायता के लिए तैयार'

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Navneet kumar Updated Mon, 24 Dec 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
indonesia tsunami 2018: Death toll is incresing in Indonesia, PM Modi tweets for help
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

इंडोनेशिया की सुंदा खाड़ी में सुनामी की भयंकर तबाही से मरने वालों की संख्या सोमवार तक 281 पहुंच गई है, जबकि 1000 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं तकरीबन 28 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अब भारत ने भी इंडोनेशिया को इस दुख की घड़ी में मदद की पेशकश की है। 


loader

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के बाद आई सुनामी से हुए जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों को संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना। भारत अपने नौवहन पड़ोसी और मित्र की राहत कार्य में सहायता के लिए तैयार है।"
 
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका दुख की इस घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है। 

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता स्तुपो पुर्वो ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दक्षिणी सुमात्रा और पश्चिमी जावा के पास समुद्र की ऊंची लहरें तटों को तोड़कर आगे बढ़ीं जिससे दर्जनों मकान तबाह हो गए। एजेंसी ने कहा कि क्राकातोआ ज्वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे हुआ भूस्खलन सुनामी का संभावित कारण हो सकता है। सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने कहा, "मृतकों की संख्या और नुकसान दोनों में बढ़ोतरी होगी।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed