{"_id":"69c45f601cf72e6eaf037339","slug":"dhaka-16-dead-after-bus-plunges-into-river-in-bangladesh-search-on-for-missing-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: ढाका लौट रही बस पद्मा नदी में समाई; ईद से लौट रहे 16 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता; तलाश जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: ढाका लौट रही बस पद्मा नदी में समाई; ईद से लौट रहे 16 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता; तलाश जारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Pavan
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
सार
बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक बस के नदी में गिरने के कारण हुए हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में कई लोगों की तलाश की जा रही है, क्योंकि घटना के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। वहीं, पीएम तारिक रहमान ने इस घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
बांग्लादेश में एक यात्री बस के नदी में गिरने के बाद अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा बुधवार शाम करीब 5:15 बजे राजबाड़ी जिले के दौलतदिया टर्मिनल पर हुआ, जब बस नाव पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बस सीधे पद्मा नदी में जा गिरी।
यह भी पढ़ें - पाकिस्तान से दूरी बना रहा बांग्लादेश?: पीएम तारिक रहमान ने 1971 को किया याद, बोले- बेगुनाहों पर चलाई गोलियां
घटना के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे
मिली जानकारी के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग ईद की छुट्टियां मनाकर ढाका लौट रहे थे। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी मुश्किल हालात और खराब मौसम के बीच करीब छह घंटे की मेहनत के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया।
14 शव बस से बरामद, दो शवों को गोताखोरों ने निकाला
जब बस को बाहर निकाला गया तो उसके अंदर से 14 शव मिले, जबकि उससे पहले गोताखोरों ने दो महिलाओं के शव बरामद किए थे। इस तरह कुल 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अभी भी कई लोग लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। सेना, पुलिस, फायर सर्विस और कोस्ट गार्ड की टीम मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
फेरी पर लोडिंग के वक्त एक नाव ने मारी थी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब बस फेरी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक छोटी नाव (यूटिलिटी फेरी) ने पोंटून को टक्कर मार दी। इससे बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे नदी में गिर गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे या उन्हें बचा लिया गया, लेकिन ज्यादातर यात्री बस के अंदर ही फंसे रह गए।
यह भी पढ़ें - Iran: 'होर्मुज पर ईरान की संप्रभुता को मिले मान्यता', ईरान ने रखी पांच शर्तें; ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया
पीएम तारिक रहमान ने जांच के दिए आदेश
बताया जा रहा है कि कई यात्री एक ही परिवार के थे। जो लोग बस के बाहर खड़े थे, वे बच गए, लेकिन उनके अपने लोग बस के अंदर ही डूब गए, जिससे माहौल बेहद दर्दनाक हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
अन्य वीडियो
Trending Videos

#WATCH | Dhaka, Bangladesh: Visuals from the spot where a passenger bus fell into the Padma River from a ferry. https://t.co/dRHXTZuZr4 pic.twitter.com/5rnqSsR9vI
— ANI (@ANI) March 25, 2026
फेरी पर लोडिंग के वक्त एक नाव ने मारी थी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब बस फेरी की ओर बढ़ रही थी, तभी एक छोटी नाव (यूटिलिटी फेरी) ने पोंटून को टक्कर मार दी। इससे बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे नदी में गिर गई। कुछ लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे या उन्हें बचा लिया गया, लेकिन ज्यादातर यात्री बस के अंदर ही फंसे रह गए।
यह भी पढ़ें - Iran: 'होर्मुज पर ईरान की संप्रभुता को मिले मान्यता', ईरान ने रखी पांच शर्तें; ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया
पीएम तारिक रहमान ने जांच के दिए आदेश
बताया जा रहा है कि कई यात्री एक ही परिवार के थे। जो लोग बस के बाहर खड़े थे, वे बच गए, लेकिन उनके अपने लोग बस के अंदर ही डूब गए, जिससे माहौल बेहद दर्दनाक हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
अन्य वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन