{"_id":"6911dae4cf78e6eb6902b77d","slug":"donald-trump-political-favor-pardons-his-own-associates-who-involved-in-conspiracy-to-overturn-2020-election-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Election: ट्रंप की राजनीतिक कृपा... खुद के सहयोगियों की दी माफी; 2020 चुनाव को पलटने की साजिश में थे शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Election: ट्रंप की राजनीतिक कृपा... खुद के सहयोगियों की दी माफी; 2020 चुनाव को पलटने की साजिश में थे शामिल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्व वकील रूडी जूलियानी, पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज, वकील सिडनी पॉवेल और जॉन ईस्टमैन सहित कई सहयोगियों को बिना शर्त माफी दी है। इन सभी पर 2020 चुनाव को पलटने की साजिश में शामिल होने का आरोप था।
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : X @WhiteHouse
विज्ञापन
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब अपने दुश्मनों से निपटते हैं, तो वो पूरी ताकत लगा देते हैं अपनी बात मनवाने में। वहीं, अपने सहयोगियों पर जब भरोसा करते हैं, तो उनपर बिल्कुल मेहरबान हो जाते हैं। उनके आज के एक फैसले से ये बात बिल्कुल सच साबित होती है। दरअसल, ट्रंप ने अपने पूर्व निजी वकील रूडी जूलियानी, पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज और कई सहयोगियों को माफी दे दी है।
इन सभी पर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने की कोशिशों में शामिल होने के आरोप थे। न्याय विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। इस कदम से ट्रंप प्रशासन एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। न्याय विभाग के एक अधिकारी एड मार्टिन ने सोशल मीडिया पर इस माफी का आधिकारिक दस्तावेज साझा किया।
इसमें लिखा गया है कि राष्ट्रपति ने पूर्ण, संपूर्ण और बिना शर्त माफी दी है। इस माफी में रूढ़िवादी वकील सिडनी पॉवेल और जॉन ईस्टमैन के नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने 2020 के चुनाव में ट्रंप के कानूनी मोर्चे पर काम किया था। हालांकि दस्तावेज में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह माफी स्वयं ट्रंप पर लागू नहीं होती।
राजनीतिक प्रभाव और विवाद
अमेरिका में राष्ट्रपति माफी केवल संघीय अपराधों पर लागू होती है, जबकि ट्रंप के इन सहयोगियों पर कोई संघीय मामला नहीं चल रहा था। बावजूद इसके, इस कदम को 2020 चुनाव की हार के इतिहास को दोबारा लिखने की ट्रंप की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा पर हमला बताया है, जबकि ट्रंप समर्थक इसे राजनीतिक प्रतिशोध का सुधार कह रहे हैं।
माफी में शामिल प्रमुख नाम
रूडी जूलियानी ने ट्रंप की कानूनी टीम का नेतृत्व किया था। चुनावी परिणामों को उलटने की कानूनी कोशिशों में सबसे आगे थे। वहीं, मार्क मीडोज व्हाइट हाउस के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी थे जिन्होंने चुनाव के बाद कई विवादित बैठकों में हिस्सा लिया। जॉन ईस्टमैन और सिडनी पॉवेल ने न्यायालयों में ऐसे तर्क दिए थे कि चुनाव में धांधली हुई है, हालांकि उनके सभी दावे अदालतों ने खारिज कर दिए थे।
विपक्ष और व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया
व्हाइट हाउस ने इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेमोक्रेटिक सांसदों ने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि वे राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल अपने राजनीतिक सहयोगियों को कानूनी सुरक्षा कवच देने के लिए कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि यह माफी प्रतीकात्मक है क्योंकि कोई संघीय मामला लंबित नहीं था, लेकिन यह अमेरिकी न्याय व्यवस्था पर गहरी बहस को जन्म देती है।
Trending Videos