सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake Strikes Near Cuba Shakes Buildings, Tremors Felt in Havana and Parts of Florida

क्यूबा में 6.1 तीव्रता का भूकंप: हवाना की इमारतें हिलीं, फ्लोरिडा तक महसूस हुए झटके; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 09 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
सार

क्यूबा के पश्चिमी तट के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। राजधानी हवाना समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Earthquake Strikes Near Cuba Shakes Buildings, Tremors Felt in Havana and Parts of Florida
भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

क्यूबा के पश्चिमी तट के पास सोमवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे राजधानी हवाना समेत कई इलाकों में इमारतें हिल गईं। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के कुछ हिस्सों में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की सूचना दी। हालांकि राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है।


हवाना से लेकर पिनार डेल रियो तक महसूस हुए झटके
भूकंप के बाद राजधानी हवाना में कई इमारतें हिलती महसूस हुईं। पश्चिमी क्यूबा के पिनार डेल रियो शहर में भी लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। पिनार डेल रियो स्थित एक होटल की प्रबंधक फ्लाविया पुपो ने बताया कि झटकों के दौरान पूरी इमारत हिलने लगी, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। हालांकि होटल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोरिडा तक पहुंचा असर
भूकंप का प्रभाव केवल क्यूबा तक सीमित नहीं रहा। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों से भी झटके महसूस होने की कई रिपोर्ट सामने आईं। मियामी स्थित राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने बताया कि उसे नागरिकों से कंपन महसूस होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos


पहले भी आ चुके हैं बड़े भूकंप
क्यूबा के दक्षिण-पूर्वी तट के पास स्थित ओरिएंटे फॉल्ट जोन भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में पिछले कई दशकों में कई शक्तिशाली भूकंप आ चुके हैं। जनवरी 2020 में इसी क्षेत्र के समुद्री इलाके में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे क्यूबा और केमैन द्वीप समूह में नुकसान हुआ था। ताजा भूकंप के बाद भी वैज्ञानिक स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल नहीं हुआ नुकसान
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि अभी तक किसी बड़े नुकसान, इमारत गिरने या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाकों की निगरानी जारी है और स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed