फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   europe decline of centrist politics rise of far right and far left parties

यूरोप में ढह रहा मध्यमार्गी राजनीति का किला: फ्रांस से जर्मनी तक अतिवादी दलों का उभार; क्यों बदल रहा रुझान?

Wed, 21 Oct 2026 07:34 AM IST
निर्मल कांत स्टीवन इरेंगलर, द न्यूयार्क टाइम्स, न्यूयॉर्क।
स्टीवन इरेंगलर, द न्यूयार्क टाइम्स, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Oct 2026 07:34 AM IST
सार

धीमी आर्थिक वृद्धि, महंगाई और युवाओं के अनिश्चित भविष्य से यूरोप में जनता का आक्रोश बढ़ रहा है। इसका फायदा धुर-दक्षिणपंथी और अति वामपंथी दलों को मिल रहा है, जबकि पारंपरिक पार्टियों का जनाधार कमजोर पड़ रहा है। नोबेल विजेता अर्थशास्त्री ऐसमोग्लू ने इसके पीछे कौन-सी वजहें बताई हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
europe decline of centrist politics rise of far right and far left parties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूरोप के सबसे बड़े और प्रमुख देशों में मध्यमार्गी राजनीतिक दलों का जनाधार तेजी से खिसक रहा है। धीमी आर्थिक वृद्धि, महंगाई, और युवाओं के सामने धुंधले भविष्य के संकट ने आम जनता के गुस्से को भड़का दिया है। असंतोष का फायदा धुर-दक्षिणपंथी और चरम-वामपंथी राजनीतिक दलों को मिल रहा है। फ्रांस का संकट इसका उदाहरण हैं, लेकिन यह प्रवृत्ति पूरे यूरोप में कई वर्षों से गहरी जड़ें जमा रही है।
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि अगले एक वर्ष में यूरोप के चार बड़े देशों स्पेन, फ्रांस, इटली और पोलैंड में महत्वपूर्ण चुनाव होने वाले हैं, जहां अतिवादी पार्टियां मुख्यधारा के दलों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। फ्रांस में राष्ट्रपति पद की दौड़ में मरीन ले पेनकी अति-दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली सर्वे में सबसे आगे चल रही है। वहीं, जर्मनी में अति-दक्षिणपंथी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी 28% समर्थन के साथ सबसे लोकप्रिय पार्टी बनकर उभरी है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के 2024 के चुनावों में दोनों पारंपरिक दलों लेबर और कंजर्वेटिव का संयुक्त वोट शेयर एक सदी के सबसे निचले स्तर पर आ गया। इटली में दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलनी को भी अति-दक्षिणपंथी धड़ों से चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इटली में दंगों के बाद सरकार सख्त, हिंसक प्रदर्शन पर पांच साल की जेल; नाबालिगों के लिए क्या बदलेगा कानून?

नोबेल विजेता अर्थशास्त्री ऐसमोग्लू ने बताई वजह
पिछले 50 वर्षों में ऑटोमेशन, वैश्वीकरण और अब एआई ने वेतनभोगी कामकाजी वर्ग को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। सरकारें सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने  में विफल रही हैं।

पारंपरिक वामपंथी और सोशलिस्ट पार्टियों पर बौद्धिक अभिजात वर्ग का कब्जा हो गया है, जो पारंपरिक मजदूर समर्थकों की चिंताओं को अनदेखा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed