फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FDA cracks down on food quality in Mumbai Two licenses suspended action imminent against two others

मुंबई में खाने की क्वालिटी पर एफडीए सख्त: दो लाइसेंस निलंबित, दो पर कार्रवाई तय; जानें क्या मिलीं खामियां?

Wed, 02 Sep 2026 08:22 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 02 Sep 2026 08:22 PM IST
सार

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने मुंबई में दो फूड एस्टेब्लिशमेंट के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। वहीं, फूड सेफ्टी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य मानकों के कथित उल्लंघन के मामले में दो अन्य एस्टेब्लिशमेंट के खिलाफ भी कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है।

विज्ञापन
FDA cracks down on food quality in Mumbai Two licenses suspended action imminent against two others
तुकाराम मुंडे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र एफडीए ने मुंबई में फूड सेफ्टी और स्वच्छता मानकों के कथित उल्लंघन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रॉयल पाल्म्स स्थित ईटक्लब ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड और जरी मारी, कुर्ला वेस्ट स्थित रानी डाइट्स कंसल्टेंट एंड सर्विस प्रोवाइडर्स के फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए हैं। वहीं, चेंबूर की गुडलक बेकरी एंड स्टोर्स और अशफाक बेकरी के खिलाफ भी लाइसेंस सस्पेंशन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। निरीक्षण में स्टोरेज, साफ-सफाई, कीट नियंत्रण, व्यक्तिगत स्वच्छता, तापमान नियंत्रण, मेडिकल रिकॉर्ड और फूड सेफ्टी ऑडिट समेत कई स्तरों पर कथित कमियां सामने आईं।

विज्ञापन


निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर खामियां
एफडीए के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान इन एस्टेब्लिशमेंट में कई तरह की कमियां पाई गईं। इनमें खाद्य पदार्थों के लिए पर्याप्त स्टोरेज व्यवस्था का अभाव, कर्मचारियों की खराब व्यक्तिगत स्वच्छता, कीट नियंत्रण के अपर्याप्त इंतजाम, खाद्य पदार्थों को गलत तरीके से स्टोर करना और फूड सेफ्टी से जुड़े रिकॉर्ड में कमियां शामिल हैं।
विज्ञापन


रॉयल पाल्म्स स्थित ईटक्लब ब्रांड्स का लाइसेंस तत्काल सस्पेंड
तुकाराम मुंडे के नेतृत्व वाले प्राधिकरण ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत रॉयल पाल्म्स, आरे मिल्क कॉलोनी स्थित ‘ईटक्लब ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड’ का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोरेज से लेकर वेंटिलेशन तक कई कमियां मिलीं
एफडीए निरीक्षकों को कथित तौर पर खाद्य पदार्थों, पैकेजिंग सामग्री, केमिकल्स और कर्मचारियों के सामान के लिए पर्याप्त स्टोरेज सुविधा नहीं मिली। इसके अलावा, हाथ धोने और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था का अभाव, अपर्याप्त वेंटिलेशन और कीट नियंत्रण के कमजोर इंतजाम भी पाए गए। निरीक्षण के दौरान कच्चे माल की उचित जांच और सफाई नहीं किए जाने की बात भी सामने आई।

कर्मचारियों के सुरक्षा इंतजाम और मेडिकल रिकॉर्ड पर भी सवाल
एफडीए ने बताया कि इस एस्टेब्लिशमेंट में खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे। कर्मचारियों की सालाना मेडिकल जांच से जुड़े रिकॉर्ड भी संदिग्ध पाए गए। इसके अलावा, ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए भी कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। आदेश के मुताबिक, एस्टेब्लिशमेंट का फूड लाइसेंस 2 सितंबर से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

जरी मारी में रानी डाइट्स का लाइसेंस भी सस्पेंड
एफडीए ने जरी मारी, कुर्ला वेस्ट स्थित ‘रानी डाइट्स कंसल्टेंट एंड सर्विस प्रोवाइडर्स’ का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया। निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर चूहों का संक्रमण, खाना बनाने और स्टोर करने की जगहों पर गंदगी, जमा हुआ पानी और कचरे के अनुचित निपटान जैसी गंभीर समस्याएं सामने आईं।

कच्चे मांस के स्टोरेज से लेकर तापमान नियंत्रण तक खामियां
एफडीए के अनुसार, कच्चा मांस और अन्य हाई-रिस्क खाद्य पदार्थ रेफ्रिजरेटर और फ्रीजर में बिना ढके रखे गए थे। खाद्य पदार्थों पर उचित तरीके से लेबल या तारीख भी दर्ज नहीं थी। निरीक्षकों ने तापमान नियंत्रण में कमी, खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों की खराब व्यक्तिगत स्वच्छता तथा खाना पकाने, दोबारा गर्म करने और ठंडा करने से जुड़े रिकॉर्ड में भी खामियां पाईं।

फूड सेफ्टी ऑडिट और जरूरी रिकॉर्ड भी नहीं मिले
एफडीए ने कहा कि एस्टेब्लिशमेंट के पास समय-समय पर होने वाले इंटरनल या एक्सटर्नल फूड सेफ्टी ऑडिट का कोई रिकॉर्ड नहीं था। इसके अलावा, फूड सेफ्टी से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड या तो अधूरे थे या उपलब्ध ही नहीं थे। इन खामियों के चलते लाइसेंस 2 सितंबर से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

गुडलक बेकरी के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई शुरू
चेंबूर स्थित ‘गुडलक बेकरी एंड स्टोर्स’ के मामले में निरीक्षण के दौरान बड़े पैमाने पर नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद FDA ने इसके FSSAI लाइसेंस को सस्पेंड करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बयान के अनुसार, यहां स्टोरेज व्यवस्था, कीट नियंत्रण, पानी की जांच, साफ-सफाई, तापमान नियंत्रण, कचरा निपटान, सुरक्षात्मक कपड़ों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़ी कमियां पाई गईं।


ये भी पढ़ें: बीएमसी की पूर्व मेयर विशाखा राउत को झटका: जाति प्रमाण पत्र मामले में नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

अशफाक बेकरी पर भी कार्रवाई का प्रस्ताव
इसी तरह, चेंबूर स्थित ‘अशफाक बेकरी’ के खिलाफ भी लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई का प्रस्ताव रखा गया है। FDA के मुताबिक, निरीक्षण में स्टोरेज, कीट नियंत्रण, पानी की जांच, फूड पैकेजिंग, तापमान नियंत्रण, व्यक्तिगत स्वच्छता, मेडिकल रिकॉर्ड, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और फूड सेफ्टी ऑडिट से जुड़ी कथित खामियां सामने आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed