फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Feasibility study on proposal to establish land connectivity with India in final stages- Wickremesinghe

India-Sri Lanka: भारत-श्रीलंका को जमीन से जोड़ने की जांची जा रही व्यवहारिकता, श्रीलंका के राष्ट्रपति का बयान

Sun, 16 Jun 2024 05:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 16 Jun 2024 05:38 PM IST
सार

India-Srilanka: भारत और श्रीलंका को जमीन से जोड़ने के प्रस्ताव पर दोनों देश मजबूती से काम कर रहे हैं। एक ताजा बयान में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि भारत के साथ जमीन से जुड़ने के प्रस्ताव की व्यवहारिकता का अध्ययन आखिरी चरण में हैं।

विज्ञापन
Feasibility study on proposal to establish land connectivity with India in final stages- Wickremesinghe
भारत के साथ जमीन से जुड़ेगा श्रीलंका - फोटो : ANI

विस्तार

भारत अपने पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने की नीति को लेकर काफी सजग है। इस कड़ी में श्रीलंका को भारत के साथ सड़क मार्ग से जोड़ने की योजना की संभावनाओं पर अध्ययन अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। इसकी पुष्टि रविवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने की है। उत्तर-पूर्वी जिले मन्नार दौरे पर श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि इस योजना की संभावनाओं के अध्ययन का पहला चरण पूरा हो चुका है और आखिरी चरण भी जल्दी पूरा हो जाएगा। वहीं पावर ग्रिड कनेक्शन के प्रस्ताव और संभावनाओं पर दोनों देश अगले हफ्ते भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के श्रीलंका दौरे के दौरान चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने ये भी कहा कि भारतीय विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान भारत को अतिरिक्त अक्षय ऊर्जा बेचने के लिए एक वाणिज्यिक उद्यम पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


'20 जून को कोलंबो का दौरा करेंगे जयशंकर'
शनिवार को श्रीलंकाई विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 20 जून को कोलंबो का दौरा करेंगे। हालांकि अभी तक भारतीय विदेश मंत्री के श्रीलंका दौरे को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। अगर भारतीय विदेश मंत्री का ये दौरा तय होता है, तो इस महीने नवगठित भारत सरकार में फिर से विदेश मंत्री बनाए जाने पर उनका ये पहला आधिकारिक दौरा होगा। श्रीलंका अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की, कि भारतीय विदेश मंत्री के दौरे के दौरान कई भारतीय परियोजनाएं, जिसमें मन्नार जिले में अडानी ग्रुप का पवन ऊर्जा परियोजना और त्रिंकोमाली जिले के पूर्वी बंदरगाह जिले में एक औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन


कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना
वहीं स्थानीय समाचार पत्रों में मत्स्य पालन मंत्री डगलस देवानंद के हवाले से कहा गया है कि श्रीलंका श्रीलंकाई जल में अवैध रूप से भारतीयों के मछली पकड़ने के विवादास्पद मुद्दे को उठाएगा, जिसमें बॉटम ट्रॉलिंग भी शामिल है। पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी है, जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक समृद्ध क्षेत्र है। और यहां दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जल में प्रवेश करने के लिए अक्सर गिरफ्तार भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed