सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   five indian origin people named in Time magazine 100 Emerging People

टाइम पत्रिका के 100 उभरते लोगों में 5 भारतवंशियों ने लहराया परचम, जानिए क्यों मिली जगह

एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 19 Feb 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
five indian origin people named in Time magazine 100 Emerging People
टाइम पत्रिका के 100 उभरते लोगों में 5 भारतवंशियों ने लहराया परचम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध टाइम मैगजीन ने 100 उभरते हुए नेतृत्वकर्ताओं (इमर्जिंग लीडर्स) की वार्षिक सूची में पांच भारतीय मूल की हस्तियों को भी शामिल किया है। इनमें ट्विटर के शीर्ष वकील विजया गड्डे और ब्रिटेन के वित्तमंत्री ऋषि सुनक भी शामिल हैं। बुधवार को जारी 2021 टाइम-100 नेक्स्ट की सूची, दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की टाइम-100 श्रृंखला का विस्तार है।

Trending Videos


टाइम-100 के संपादकीय निदेशक डैन मैकसाई ने कहा, इस सूची में शामिल हर कोई इतिहास बनाने को तैयार है, जबकि कई पहले ही इतिहास बना चुके हैं।

भारतीय मूल की अन्य हस्तियों में इंस्टाकार्ट की संस्थापक और सीईओ अपूर्व मेहता और गैर लाभकारी ‘गेट अस पीपीआई’ की कार्यकारी निदेशक शिखा गुप्ता और गैर लाभकारी ‘अपसोल्व’ के रोहन पवुलुरी शामिल हैं। इस सूची में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्र शेखर आजाद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम पत्रिका में भारतीय उद्योगपति नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक (40) के बारे में कहा गया है कि वे करीब एक वर्ष तक ब्रिटिश सरकार में गुमनाम कनिष्ठ मंत्री रहे लेकिन पिछले साल उन्हें वित्त मंत्री बनाया गया। वे जल्द कोविड-19 महामारी के प्रति सरकार का उदारवादी चेहरा बन गए। वहीं, 34 वर्षीय मेहता को महामारी में राशन खरीदने में मदद के लिए बेहतर कोशिश करने वाला बताया गया।

ऋषि सुनक (40 वर्ष)
ब्रिटिश वित्तमंत्री ने उन लोगों के लिए राहत के उपायों को मंजूरी दी जिनकी नौकरी कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हुई। 

शिखा गुप्ता
शिखा और उनकी टीम ने व्हाइट हाउस में नेतृत्व शून्यता के वक्त स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीपीई किट की बढ़ती मांग को पूरा किया।

अपूर्व मेहता (34 वर्ष)
कोविड-19 के शुरुआती दिनों में इंस्टाकर्ट को बेतहाशा ऑर्डर मिले ताकि राशन खरीदकर लोगों की मदद की जा सके।

रोहन पवुलुरी (25 वर्ष)
इनका योगदान नि:शुल्क ऑनलाइन टूल को लेकर है जो यूजरों को खुद से जरूरी फॉर्म भरने में मदद करता है। 

विजया गड्डे (46 वर्ष)
ट्विटर के शक्तिशाली अधिकारी जिन्होंने सीईओ जैक डोर्सी को कैपिटल हिंसा के बाद ट्रंप का खाता निलंबित करने की सूचना दी।

आक्रामक हैं भीम आर्मी के आजाद
पत्रिका में भीम आर्मी के नेता आजाद (34) के बारे में कहा गया है कि वह दलित समुदाय को शिक्षा के जरिए गरीबी से निकालने में मदद करने के लिए स्कूल चलाते हैं और वह आक्रामक भी हैं। वह बाइकों पर जाति-आधारित हिंसा के शिकार लोगों की रक्षा करने के लिए गांवों में जाते हैं और भेदभाव के खिलाफ उत्तेजक प्रदर्शनों का आयोजन करते हैं। आजाद और भीम आर्मी ने यूपी के हाथरस में 19 वर्षीय दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्याय के लिए अभियान चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed