फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flights across Europe hit by bomb threats that turned out to be hoaxes

यूरोप: कई विमानों को मिली बम से उड़ाने की झूठी धमकी; मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Tue, 03 Nov 2026 09:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Nov 2026 09:45 PM IST
सार

यूरोप में कई उड़ानों को बम की धमकी मिली, जो जांच में अफवाह निकलीं। इटली, पोलैंड और स्पेन में विमानों की तलाशी ली गई और कुछ उड़ानों का रास्ता बदला गया। हालांकि, किसी भी विमान में विस्फोटक नहीं मिला। आखिर इन धमकियों से कितने हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुईं?पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Flights across Europe hit by bomb threats that turned out to be hoaxes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूरोप में मंगलवार को कई उड़ानों को कथित तौर पर बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। हालांकि, बाद में ये सभी धमकियां झूठी निकलीं। फिर भी सुरक्षा एजेंसियों ने विमानों की तलाशी ली। कुछ उड़ानों का रास्ता बदला गया। एक विमान को इटली की वायुसेना ने उतरने तक सुरक्षा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिन विमानन कंपनियों की उड़ानें प्रभावित हुईं, उनमें पोलैंड की एलओटी, स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस और रयानएयर शामिल हैं। मंगलवार को किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। किसी भी विमान को आपात स्थिति में उतरना भी नहीं पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को मिली ये झूठी धमकियां पिछले महीने की घटना के बाद आई हैं। उस समय तेल अवीव से वियना जा रही एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद आपात स्थिति में उतरना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली में क्या हुआ?
इटली के फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लिस्बन से आ रही रयानएयर की एक उड़ान रोम के फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे पर उतरी। ऐसा विमान में बम होने की सूचना देने वाला एक ईमेल मिलने के बाद किया गया।

पुलिस के बम निरोधक विशेषज्ञों ने यात्रियों, चालक दल और सामान की सुरक्षा जांच की। इस दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला। एक अन्य ईमेल में डबलिन से रोम आ रही रयानएयर की दूसरी उड़ान में भी बम होने की सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव LIVE: मतदान शुरू, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की पहली बड़ी परीक्षा

अधिकारी ने बताया कि इटली की वायुसेना ने उस विमान को फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे तक सुरक्षा दी। इसके बाद जमीन पर भी वही सुरक्षा जांच की गई। इस विमान में भी कोई विस्फोटक नहीं मिला।अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उन्हें सार्वजनिक रूप से बोलने की अनुमति नहीं थी।

पोलैंड में किन उड़ानों को मिली धमकी?
पोलैंड में मंगलवार सुबह पोलिश विमानन कंपनी एलओटी की एक उड़ान लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से वारसॉ के मुख्य चोपिन हवाई अड्डे जा रही थी। बम की धमकी मिलने के बाद इस विमान का रास्ता बदल दिया गया। इसे पोलैंड की राजधानी के मोडलिन हवाई अड्डे पर उतारा गया। पोलिश प्रेस एजेंसी पीएपी ने यह जानकारी दी। इसके बाद मोडलिन हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।

एलओटी ने बाद में बताया कि मोडलिन हवाई अड्डे पर उतारे गए विमान की तलाशी पूरी हो गई है। विमान में 'कुछ भी नहीं मिला'।

एयरलाइन के मुताबिक, लंदन से वारसॉ जा रही उड़ान के यात्रियों की सीमा जांच की जा रही थी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें बस से चोपिन हवाई अड्डे पहुंचाया जाना था। पीएपी ने यह जानकारी दी।

बाद में मोडलिन हवाई अड्डे ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि कोई वास्तविक खतरा नहीं था और हवाई अड्डे पर सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो गया है। हालांकि, धमकियों की प्रकृति के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई। 

पीएपी के मुताबिक, चोपिन हवाई अड्डे को स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस यानी एसएएस की एक उड़ान में भी संभावित खतरनाक वस्तु होने की सूचना मिली। यह विमान कोपेनहेगन से चोपिन हवाई अड्डे आ रहा था।


स्पेन में बम की धमकी के बाद क्या हुआ?
स्पेन के अधिकारियों ने मंगलवार को बम की धमकी के बाद दक्षिणी स्पेन के मर्सिया हवाई अड्डे पर उतरे रयानएयर के विमान में विस्फोटक होने की आशंका को खारिज कर दिया। यह विमान मैनचेस्टर से आ रहा था। स्पेन के मर्सिया क्षेत्र में सरकार के प्रतिनिधि फ्रांसिस्को लुकास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा जांच की गई। विमान की भी तलाशी ली गई। उनके मुताबिक, विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 121 लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed