फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Florida medical examiner says Hulk Hogan cause of death heart attack

US: हार्टअटैक से ही हुई हल्क होगन की मौत, फ्लोरिडा के मेडिकल परीक्षक की रिपोर्ट हुई पुष्टि

Fri, 01 Aug 2025 02:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्लियरवॉटर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्लियरवॉटर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 02:39 AM IST
सार

फ्लोरिडा के मेडिकल परीक्षक की रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि महान अमेरिकी रेसलर हल्क होगन की मौत हार्टअटैक के कारण ही हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें पहले से ही ल्यूकेमिया और एट्रियल फिब्रिलेशन की बीमारी थी। होगन के सम्मान में फ्लोरिडा के गवर्नर ने शुक्रवार को 'हल्क होगन दिवस' घोषित किया है। 

विज्ञापन
Florida medical examiner says Hulk Hogan cause of death heart attack
हल्क होगन - फोटो : Hulk Hogan-instagram

विस्तार

महान अमेरिकी रेसलर हल्क होगन की पिछले सप्ताह हार्टअटैक से ही मौत हुई थी। इस बात की पुष्टि फ्लोरिडा के मेडिकल परीक्षक की बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को जारी रिपोर्ट में हुई है। 

विज्ञापन


मेडिकल परीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार, जब हल्क होगन की मौत हुई, तब वह 71 साल के थे और उनका असली नाम टेरी बोलिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पहले से ही ब्लड कैंसर (ल्यूकेमिया) और दिल की धड़कन की बीमारी (एट्रियल फिब्रिलेशन) थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Hulk Hogan Dies: WWE के महान खिलाड़ी हल्क होगन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नर ने सम्मान में शुक्रवार को हल्क होगन दिवस घोषित किया
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने उन्हें सम्मान देने के लिए शुक्रवार को 'हल्क होगन दिवस' घोषित किया है। इस दिन फ्लोरिडा के सभी सरकारी भवनों पर झंडे आधे झुकाए जाएंगे। रिपब्लिकन गवर्नर ने कहा कि हल्क होगन एक सच्चे फ्लोरिडावासी थे।


90 मिनट से भी कम समय में अस्पताल में मृत घोषित किया
पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई की सुबह जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, तो डॉक्टर क्लियरवॉटर स्थित उनके घर पहुंचे। लेकिन 90 मिनट से भी कम समय में उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि मौत 'स्वाभाविक कारणों' से हुई। हल्क होगन की पत्नी स्काई डेली ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें उम्मीद थी कि होगन अपनी बीमारियों से उबर जाएंगे, लेकिन यह सब अचानक हो गया। उन्होंने कहा, 'दुनिया के लिए वह एक सुपरस्टार थे, लेकिन मेरे लिए वह मेरे टेरी थे।'

ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: 'भारत का रूस से तेल खरीदना खटक रहा है', ट्रंप की नाराजगी पर बोले मंत्री मार्को रुबियो

WWE के बड़े सितारों में से एक थे हल्क होगन
हल्क होगन WWE के सबसे बड़े सितारों में से एक माने जाते थे। 1985 में पहले रेसलमेनिया में वह मुख्य आकर्षण थे और उन्होंने कई बड़े पहलवानों से मुकाबला किया था- जैसे आंद्रे द जाइंट, द रॉक, और विंस मैकमोहन। उनकी बेटी ब्रुक बोलिया ओलेक्सी, जिन्हें ब्रुक होगन के नाम से जाना जाता है, ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं बहुत आभारी हूं कि मैं उनके असली रूप को जानती थी। सिर्फ उस रूप को नहीं जिसे दुनिया ने एक खास नजरिये से देखा।' होगन के अंतिम संस्कार की योजना अभी तक सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed