{"_id":"6994af59ce380eb1f20b11bf","slug":"foreign-secretary-of-india-vikram-misri-meet-emir-of-bangladesh-jamaat-e-islami-on-swearing-in-new-government-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: भारत के विदेश सचिव ने की जमात-ए-इस्लामी के अमीर से मुलाकात, जानें इस बैठक में हुई क्या बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: भारत के विदेश सचिव ने की जमात-ए-इस्लामी के अमीर से मुलाकात, जानें इस बैठक में हुई क्या बातचीत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ढाका में बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारीक रहमान के शपथग्रहण समारोह के दौरान जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकुर रहमान से शिष्टाचार मुलाकात की। मिस्री ने भारत-बांग्लादेश के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित किया और निरंतर सहयोग का भरोसा दिया।
भारत-बांग्लादेश के रिश्ते
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान से शिष्टाचार भेंट की। यह जानकारी बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट में दी।
विदेश सचिव ने डॉ. रहमान को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और बांग्लादेश के प्रति भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को जन-केंद्रित बताते हुए सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
ये भी पढ़ें: क्या हैं फ्रांस की हैमर मिसाइलें?: ऑपरेशन सिंदूर में जिसने तबाह किए आतंकी ठिकाने, अब वो हथियार भारत में बनेगा
मुलाकात में क्या बोले जमात-ए-इस्लामी के अमीर?
डॉ. शफीकुर रहमान ने भी दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत संबंधों का उल्लेख किया और द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई।
इसी अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं और भारत आने का निमंत्रण सौंपा। बिरला ने कहा कि भारत बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सहयोग के लिए तैयार है।
बांग्लादेशी उच्चायुक्त ने ओम बिरला की यात्रा पर क्या कहा?
बांग्लादेश के भारत में उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने ओम बिरला की यात्रा की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।
ये भी पढ़ें: Iran-US Talks: सैन्य तनाव के बीच जिनेवा में अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर बातचीत का दौर खत्म, तीन घंटे चली बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में तारिक रहमान को भारत आने का आमंत्रण दिया और उनकी पत्नी जुबैदा रहमान तथा बेटी जाइमा को भी साथ आने का आग्रह किया। पत्र में उन्होंने बांग्लादेश की प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन