{"_id":"69953fc04e2b9cf19e0b861f","slug":"hemant-virmani-indian-origin-tech-manager-fired-from-amazon-after-11-years-daughter-help-him-in-fresh-start-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hemant Virmani: 11 साल बाद अमेजन से निकाले गए भारतीय मूल के टेक मैनेजर, बेटी ने दी हिम्मत तो ऐसे की नई शुरुआत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hemant Virmani: 11 साल बाद अमेजन से निकाले गए भारतीय मूल के टेक मैनेजर, बेटी ने दी हिम्मत तो ऐसे की नई शुरुआत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिका के वॉशिंगटन में एक भारतीय मूल के टेक मैनेजर हेमंत विरमानी कंपनी से निकाले जाने के बाद नई शुरुआत कर रहे हैं। उन्हें 11 साल नौकरी करने के बाद अचानक अमेजन कंपनी से निकाल दिया गया था। वे उस वक्त बेहद हताश थे, इस दौरान उनकी बेटी ने हिम्मत दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पढ़ें हेमंत की कहानी...
अमेजन ने 11 साल बाद भारतीय मूल के टेक मैनेजर को निकाला
- फोटो : FreePik
विज्ञापन
विस्तार
हेमंत विरमानी भारतीय मूल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और टेक मैनेजर हैं, जो अमेरिका के वॉशिंगटन में रहते हैं। वे करीब 11.5 साल तक अमेजन में काम कर चुके थे। अक्तूबर 2025 में कंपनी की छंटनी में उनकी नौकरी चली गई, जिससे उनकी कहानी चर्चा में आ गई। हेमंत अमेजन में सीनियर मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के पद पर थे। उनकी जिम्मेदारी इंजीनियरिंग टीम को लीड करना और टेक्नोलॉजी की लंबी योजना बनाना थी। उनका काम खास तौर पर दुनिया भर में ऑनलाइन सामान बेचने की तकनीक को बेहतर बनाना था।
यह भी पढ़ें - Iran: यूएस ने 24 घंटे में पश्चिम एशिया भेजे 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान; ईरान की धमकी- ऐसा मारेंगे उठेंगे नहीं
अमेजन से पहले का करियर
नौकरी जाने का झटका और बेटी ने बढ़ाया हौसला
हेमंत ने बताया कि एक रात अचानक ईमेल आया कि उनकी नौकरी खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अमेजन उनकी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुका था, इसलिए यह खबर बहुत कठिन लगी। बता दें कि, हेमंत ने बीआईटीएस पिलानी से सॉफ्टवेयर सिस्टम में मास्टर्स किया और दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब डीटीयू) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में उनकी बेटी ने उन्हें हिम्मत दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें - US-Iran Row: अमेरिका-ईरान बातचीत में तनाव, JD वेंस बोले- राष्ट्रपति ट्रंप की शर्तें मानने को तैयार नहीं तेहरान
अब क्या कर रहे हैं हेमंत?
वे अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)सीख रहे हैं। एक छोटे एआई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं ताकि नई स्किल मिल सके। इसके साथ-साथ नई नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं और नेटवर्क बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे चिंता तो है, लेकिन हो सकता है यह मुश्किल आगे चलकर मेरे लिए अच्छा मौका साबित हो।'
Trending Videos
यह भी पढ़ें - Iran: यूएस ने 24 घंटे में पश्चिम एशिया भेजे 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान; ईरान की धमकी- ऐसा मारेंगे उठेंगे नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेजन से पहले का करियर
- अमेजन से पहले उन्होंने लगभग 12 साल एडोब कंपनी में काम किया।
- वहां वे धीरे-धीरे प्रमोशन पाकर सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर बने।
- उन्होंने डॉक्यूमेंट और प्रिंट टेक्नोलॉजी से जुड़े कई प्रोजेक्ट किए।
- उनके नाम पर अमेरिका के कई पेटेंट भी हैं।