{"_id":"6a4df8610ba022fb6406fefa","slug":"from-warm-welcome-to-highest-civilian-honor-prime-minister-modi-visit-to-indonesia-was-truly-special-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Indonesia Visit: 'वेलकम मोदी जी से सर्वोच्च नागरिक सम्मान तक', प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया दौरा रहा खास","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi Indonesia Visit: 'वेलकम मोदी जी से सर्वोच्च नागरिक सम्मान तक', प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया दौरा रहा खास
Wed, 08 Jul 2026 12:45 PM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:45 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इंडोनेशिया यात्रा का वीडियो साझा करते हुए दोनों देशों के मजबूत होते संबंधों, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ हुई अहम मुलाकात, सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने, लोकतंत्र, विकास और भारत-इंडोनेशिया साझेदारी के नए दौर का उल्लेख किया। वीडियो में दोनों नेताओं के आत्मीय संबंध और भारतीय समुदाय के साथ
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालिया इंडोनेशिया यात्रा से जुड़ा एक वीडियो बुधवार को जारी किया। जिसमें उनकी यात्रा की खास झलकियां दिखाई गईं। वीडियो में उन्हें मिले गर्मजोशी भरे स्वागत, भारत-इंडोनेशिया संबंधों की नई मजबूती, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ मुलाकात और भारतीय समुदाय के साथ बिताए गए समय को प्रमुखता से दिखाया गया।
विज्ञापन
The India-Indonesia friendship is strong and vibrant! 🇮🇳 🇮🇩@prabowo pic.twitter.com/U57syfi670
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2026विज्ञापन
वीडियों में क्या-क्या है खास?
वीडियो की शुरुआत पारंपरिक परिधान पहने इंडोनेशियाई बच्चों के स्वागत से होती है। बच्चे भारत और इंडोनेशिया के राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए 'वेलकम मोदी जी' और 'आई लव यू मोदी जी' के नारे लगाते नजर आते हैं। इसके बाद जकार्ता स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य औपचारिक स्वागत समारोह की झलक दिखाई गई है, जिसमें गार्ड ऑफ ऑनर, सैन्य परेड और दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय बैठकें शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी का संबोधन रहा कैसे बना खास?
वीडियो में वह क्षण भी शामिल है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, 'नमस्कार, सेलामत सियांग (शुभ दोपहर)।' राष्ट्रपति प्रबोवो का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा,'मैं अपने मित्र राष्ट्रपति प्रबोवो का इस गर्मजोशी भरे और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूं।' द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य को लेकर विश्वास जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि आज से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू होगा।'
स्टार ऑफ इंडोनेशिया से सम्मानित होने पर PM ने क्या कहा?
वीडियो में वह ऐतिहासिक पल भी दिखाया गया है, जब राष्ट्रपति प्रबोवो ने प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग रिपब्लिक इंडोनेशिया आदिपूर्णा' (स्टार ऑफ इंडोनेशिया) से सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज सुबह मुझे अत्यंत स्नेह और सम्मान के साथ इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह इंडोनेशिया की जनता की भावनाओं को दर्शाता है और भारत तथा इंडोनेशिया के ऐतिहासिक एवं घनिष्ठ संबंधों का प्रतीक है।' दोनों देशों के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,'हाल के वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों में नई ऊर्जा, नया आत्मविश्वास और नई गहराई आई है। वर्ष 2018 में स्थापित हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी आज नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है।'
राष्ट्रपति प्रबोवो ने क्यों कहा आपके कार्यक्रमों पर कॉपीराइट नहीं?
वीडियो में राजकीय भोज के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो का वक्तव्य भी शामिल है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,'मैं आपके कार्यों और आपके नेतृत्व को लंबे समय से देखता आ रहा हूं। मैंने आपके कई कार्यक्रमों को अपनाया है और वे हमारे लिए सफल भी साबित हुए हैं। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। सबसे अच्छी बात यह है कि आपके कार्यक्रमों पर कोई कॉपीराइट नहीं है।'
कैसे छाया PM मोदी का मजाकिया जवाब ?
राष्ट्रपति प्रबोवो की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी हल्के-फुल्के अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति प्रबोवो ने कॉपीराइट का जिक्र किया। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस प्यार और स्नेह पर कभी किसी का कॉपीराइट नहीं हो सकता।' लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जब भारत और इंडोनेशिया साथ खड़े होते हैं, तब दुनिया का यह विश्वास और मजबूत होता है कि लोकतंत्र अवसर देता है, लोकतंत्र भरोसा जगाता है और लोकतंत्र भविष्य का निर्माण करता है।'
पीएम मोदी बोले-'कुछ कुछ होता है'
इंडोनेशिया में भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, भारतीय फिल्म का गीत 'कुछ कुछ होता है' यहां बेहद लोकप्रिय है। जब भारत और इंडोनेशिया साथ चलते हैं, तो यह 'कुछ' से आगे बढ़कर 'बहुत कुछ होता है' में बदल जाता है।"
किसने बताया खुद को पीएम मोदी का बड़ा प्रशंसक?
भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में राष्ट्रपति प्रबोवो ने स्वयं को पीएम नरेंद्र मोदी का प्रशंसक, बहुत बड़ा प्रशंसक बताया। वहीं, प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,'भारत 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी सोच के साथ भारत अपने साझेदार देशों के साथ मिलकर नए अवसर पैदा कर रहा है और नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है।'
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी प्रम्बानन मंदिर पहुंचे, कहा- इंडोनेशिया की हवा में संस्कृति की खुशबू
वीडियो के अंत में पीएम मोदी ने क्या कहा?
वीडियो के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,'आज भारत ने जो विकास हासिल किया है, वह 140 करोड़ भारतीयों के सपनों का विकास है। यह लाखों-करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं को साकार करने का परिणाम है। भारत केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ही नहीं है, बल्कि यहां एक अरब से अधिक सपने भी साकार हो रहे हैं। जब सपने बड़े होते हैं, तो सरकार के काम करने की गति भी उतनी ही तेज़ हो जाती है।'