Live
West Asia: ईरान-US के बीच फिर शुरू हुई जंग! 80+ ठिकानों पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, तेहरान में कितना नुकसान?
{"_id":"6a4dbb2827f38aeb6f0931be","slug":"west-asia-tension-live-update-iran-us-war-hormuz-strike-centcom-tehran-casualties-trump-pezeshkian-other-react-2026-07-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia: ईरान-US के बीच फिर शुरू हुई जंग! 80+ ठिकानों पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, तेहरान में कितना नुकसान?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Wed, 08 Jul 2026 11:00 AM IST
प्रशांत तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/तेहरान
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:00 AM IST
खास बातें
West Asia Tension LIVE Update: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर बड़ा हमला बोला है। सेंटकॉम ने जानकारी दी कि उसने ईरान के 80 ठिकानों को निशाना बनाया। ऐसे में एक बार फिर से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है। वहीं, दूसरी ओर ईरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का जनाजा भी निकाला जा रहा है। ईरान-अमेरिका युद्ध से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहे...
विज्ञापन
ईरान-अमेरिका युद्ध अपडेट्स
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:59 AM, 08-Jul-2026
पश्चिम एशिया में फिर गहराया संकट
अमेरिका और ईरान के बीच यह ताजा सैन्य टकराव ऐसे समय हुआ है जब क्षेत्र में पहले से तनाव बना हुआ है। इस नई कार्रवाई ने युद्धविराम को कमजोर कर दिया है और पश्चिम एशिया में शांति बहाली की कोशिशों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।10:35 AM, 08-Jul-2026
अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर हमले की कीमत चुकाने की चेतावनी
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि यह हवाई हमला होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के कथित हमलों के जवाब में किया गया। CENTCOM ने चेतावनी दी कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात को निशाना बनाने वालों को 'भारी कीमत' चुकानी पड़ेगी। अमेरिका के इस बयान पर ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर दोनों देशों के बीच हुए समझौता ज्ञापन का बार-बार उल्लंघन करने का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि ईरान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए 'जो भी आवश्यक होगा, वह कदम उठाएगा।'
विज्ञापन
10:29 AM, 08-Jul-2026
सैन्य ठिकानों और मिसाइल सिस्टम पर हमला
अमेरिकी सेना के अनुसार, हवाई हमलों में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित ईरानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया। इन लक्ष्यों में वायु रक्षा प्रणाली, तटीय निगरानी ढांचा, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-शिप क्रूज मिसाइल ठिकाने, ड्रोन लॉन्च साइट और बंदरगाह से जुड़ा बुनियादी ढांचा शामिल था।
10:19 AM, 08-Jul-2026
अमेरिकी अधिकारी का दावा- पहले से 4-5 गुना बड़ा हमला
एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस से कहा कि इस बार ईरान पर किया गया हमला दस दिन पहले हुए हमलों की तुलना में 'चार से पांच गुना अधिक बड़ा और ज्यादा शक्तिशाली' है। अधिकारी ने यह भी कहा कि यह सैन्य अभियान कई घंटे और जारी रह सकता है तथा अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद यह अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई है। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह अभियान 'सिर्फ जवाबी कार्रवाई नहीं बल्कि सजा देने के उद्देश्य से' चलाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, 'यह सजा है और यह अभी खत्म नहीं होने वाला।'10:19 AM, 08-Jul-2026
पहले दी गई थी तेल बिक्री की छूट
अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने 21 जून को पूर्व प्रतिबंधों में ढील देते हुए 21 अगस्त तक ईरानी कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल और पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन, आपूर्ति और बिक्री की अनुमति दी थी। यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के बाद लिया गया था।10:08 AM, 08-Jul-2026
ईरान का दावा- चेतावनी के बावजूद आगे बढ़ा टैंकर
वहीं, ईरान के सरकारी प्रसारक आईआपआईबी ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से दावा किया कि कतर के तेल टैंकर Al-Raqayat को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह अमेरिकी नौसेना के समर्थन के साथ ओमानी मार्ग से होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहा था और उसने ईरान की कई चेतावनियों को नजरअंदाज किया। IRIB ने ईरान के पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि अमेरिका के हमले के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति पहले जैसी नहीं रहेगी। जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी जहाजों को केवल उन्हीं मार्गों का इस्तेमाल करना होगा जिन्हें ईरान ने निर्धारित किया है, अन्यथा उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:02 AM, 08-Jul-2026
तीन टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा तनाव
अमेरिकी फैसले से पहले तीन तेल टैंकरों के होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास अज्ञात प्रोजेक्टाइल से प्रभावित होने की सूचना मिली थी। यह जानकारी ब्रिटेन की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स ने दी। हालांकि, इन हमलों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली और तेहरान की ओर से भी तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।
09:41 AM, 08-Jul-2026
ईरानी तेल बिक्री की छूट भी खत्म
सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ अमेरिका ने वह सामान्य लाइसेंस भी रद्द कर दिया है, जिसके तहत ईरानी तेल की बिक्री की अनुमति दी गई थी। अमेरिका ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की गतिविधियां 'पूरी तरह अस्वीकार्य' हैं और इनके गंभीर परिणाम होंगे। यह जानकारी द टाइम्स ऑफ इस्राइल ने दी है। इसके जवाब में ईरान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिकी फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ईरानी तेल बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध हटाने का निर्णय वापस लेना 18 जून को हस्ताक्षरित इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (MoU) के अनुच्छेद-10 का स्पष्ट उल्लंघन है।
09:33 AM, 08-Jul-2026
इराक से तेहरान लौटे राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन इराक से तेहरान लौट आए हैं। ईरानी सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, वह पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए इराक के नजफ़ गए थे। IRNA के अनुसार, पेजेशकियन बुधवार तड़के नजफ से रवाना हुए और उनकी वापसी ऐसे समय हुई जब अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू की।
09:17 AM, 08-Jul-2026
'कोई नागरिक हताहत नहीं'
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी हवाई हमलों के बाद कई स्थानों पर जोरदार विस्फोट हुए। क़ेश्म द्वीप, सीरिक और बंदर अब्बास के बंदरगाह क्षेत्रों में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसके अलावा बंदर अब्बास के शाहिद हक्कानी पोर्ट और सीरिक के घाट पर आग लगने की भी खबर है। वहीं, होर्मोज़गान प्रांत के गवर्नर कार्यालय के हवाले से बताया कि मंगलवार शाम अमेरिका द्वारा किए गए हमलों में अब तक किसी भी नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।