फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US FBI announced $50000 reward for Satinderjeet Singh accused of having links to Lawrence

FBI Reward on Satinderjeet: US में सतिंदरजीत सिंह पर 50 हजार डॉलर का इनाम, लॉरेंस से तार जुड़े होने के आरोप

Wed, 08 Jul 2026 09:28 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 08 Jul 2026 09:28 AM IST
सार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपी सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 50,000 डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है। वहीं, अमेरिका, कनाडा और यूरोप की सुरक्षा एजेंसियों ने 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ समेत तीन अंतरराष्ट्रीय अपराधी गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
US FBI announced $50000 reward for Satinderjeet Singh accused of having links to Lawrence
गोल्डी बरार - फोटो : आईएएनएस/ अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने बुधवार को गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह, उर्फ 'गोल्डी बरार' की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की घोषणा की। गोल्डी बरार पर लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप में शामिल होने का आरोप है और वह कई मामलों में वांछित है।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ग्रप का मेंमबर है गोल्डी?
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इनाम की घोषणा करते हुए, संघीय जांच एजेंसी ने कहा, 'FBI सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 डॉलर तक का इनाम दे रही है। सिंह लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप में कथित तौर पर शामिल होने के कारण वांछित है। यह ग्रुप दक्षिणी कैलिफोर्निया और पूरे अमेरिका और कनाडा में कई हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है।'  FBI के अनुसार, गोल्डी बरार अमेरिका में रहता है और कथित तौर पर उत्तरी अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप के कामकाज का लीडर है।


गोल्डी पर क्या है आरोप? 
एक बयान में, फेडरल एजेंसी ने कहा, '1 जुलाई, 2026 को, लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अमेरिकी जिला अदालत में सिंह के लिए एक फेडरल गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उस पर रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गनाइज़ेशन्स (RICO) साजिश; जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश और बाधा डालने की कोशिश; और नशीले पदार्थों को बांटने और बांटने के इरादे से अपने पास रखने की साजिश के आरोप लगाए गए थे।' FBI ने आगे कहा कि सिंह के कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो और फ्रेस्नो के साथ-साथ कनाडा, भारत और मैक्सिको में भी संबंध हैं। इसके साथ ही गोल्डी पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है। 

ये भी पढ़ें: West Asia: ईरान-US के बीच फिर शुरू हुई जंग! 80+ ठिकानों पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, तेहरान में कितना नुकसान?

बिश्नोई और बरार ने दिया था निज्जर की हत्या का निर्देश

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, बिश्नोई और बरार उन 37 आरोपियों में शामिल थे जिनके नाम 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत दायर तीन फेडरल अभियोगों में शामिल थे। यह ऑपरेशन हिंसक अपराधों, जबरन वसूली और अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल संगठित अपराध समूहों के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों की एक संयुक्त कार्रवाई थी। फेडरल अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि बिश्नोई और बरार ने निज्जर की हत्या का निर्देश दिया था, जिसके  बाद ब्रिटिश कोलंबिया में गुरुद्वारे के बाहर दो बंदूकधारियों ने मौते के घाट उतार दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed