Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   GAO report exposes missing F35 parts worth 85 million dollars and Pentagon failures

एफ-35 के 10 लाख पुर्जे गायब: 797 करोड़ की चपत; जीएओ रिपोर्ट ने खोली पेंटागन की पोल

Thu, 12 Nov 2026 07:07 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 12 Nov 2026 07:07 AM IST
सार

अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू विमानों के 10 लाख से अधिक कलपुर्जों का कोई सटीक रिकॉर्ड नहीं है। जीएओ की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी कीमत करीब 797 करोड़ रुपये है। 2018 से 2022 के बीच एक मुख्य ठेकेदार के पास से ये पुर्जे गायब हुए थे, लेकिन मार्च 2026 तक पेंटागन इनका पता नहीं लगा पाया। रिपोर्ट में इन्वेंट्री सिस्टम सुधारने और अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की सिफारिश की गई है।
 

विज्ञापन
GAO report exposes missing F35 parts worth 85 million dollars and Pentagon failures
एफ-35 फाइटर जेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों के 10 लाख से अधिक कलपुर्जे गायब होने की बड़ी खबर सामने आई है। गवर्नमेंट अकाउंटबिलिटी ऑफिस (जीएओ) की हालिया ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, इन लड़ाकू विमानों के स्पेयर पार्ट्स का कोई सटीक हिसाब नहीं है, जिनकी कुल कीमत लगभग 85 मिलियन डॉलर (करीब 797 करोड़ रुपये) आंकी गई है।
विज्ञापन


जीएओ की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला 2018 से 2022 के बीच का है, जहां एक मुख्य ठेकेदार के पास से ये कलपुर्जे गायब हो गए। मार्च 2026 तक भी पेंटागन का एफ-35 जॉइंट प्रोग्राम ऑफिस यह पता लगाने में विफल रहा है कि ये पुर्जे कहां हैं। एफ-35 के साझा ग्लोबल पूल में इंजन, टायर, सपोर्ट इक्विपमेंट से लेकर नट-बोल्ट और स्क्रू तक शामिल हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट बताती है कि रिकॉर्ड अधूरे और पुराने होने के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने पुर्जे वास्तव में चोरी हुए, नष्ट हुए या किसी वेयरहाउस में बिना रिकॉर्ड के पड़े हैं। एफ-35 प्रोग्राम के तहत दुनिया भर में 700 से अधिक सरकारी और कॉन्ट्रैक्टर ठिकानों पर लगभग 2.6 करोड़ पुर्जे रखे गए हैं, जिनकी कुल कीमत 31 अरब डॉलर (लगभग 2.90 लाख करोड़ रुपये) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुका विवाद... हांगकांग पहुंच गए थे एफ-35 के स्टील्थ पुर्जे
इससे पहले सितंबर 2026 में भी एक बड़ा विवाद सामने आया था, जब ऑस्ट्रेलिया से मरम्मत के लिए अमेरिका भेजे जा रहे एफ-35 के कॉकपिट, कैनोपी समेत संवेदनशील स्टील्थ पुर्जे रास्ता भटककर हांगकांग पहुंचा दिए गए थे, जिससे तकनीक लीक होने की आशंका पैदा हो गई थी। मई 2026 के अंत में ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना के एफ-35ए विमान के कुछ खराब पुर्जे मरम्मत के लिए लॉकहीड मार्टिन के पास अमेरिका भेजे जा रहे थे। शिपिंग कंपनी (यूपीएस) की एक चूक के कारण यह खेप रास्ता भटककर हांगकांग पहुंच गई और गायब हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, इस खेप में रडार अवशोषित कोटिंग वाला कॉकपिट कैनोपी और वेपंस वे डोर शामिल था। बीते सितंबर में मामला सामने आने पर पेंटागन और अमेरिकी संसद ने जांच शुरू की कि कहीं यह संवेदनशील स्टील्थ तकनीक चीन के हाथ तो नहीं लग गई। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री ने दावा किया कि पुर्जे खराब थे और उनमें कोई गोपनीय या संवेदनशील तकनीक नहीं थी।

नतीजा... केवल 25% विमान ही दुरुस्त
पुर्जी की इस बदइंतजामी और सप्लाई चेन की खामियों का सीधा असर अमेरिकी वायुसेना की युद्धक तैयारियों पर पड़ रहा है। जून 2026 की एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, स्पेयर पार्ट्स की कमी और रखरखाव में देरी के कारण अमेरिका के केवल 25% एफ-35 विमान ही सभी तरह के युद्धक मिशनों को अंजाम देने की स्थिति में हैं। इसके पीछे स्पेयर पार्ट्स की भारी किल्लत, इन्वेंट्री रिकॉर्ड में गड़बड़ी, सॉफ्टवेयर अपडेट में देरी और विमानों के ढांचे में जंग लगने जैसी समस्याएं जिम्मेदार हैं। संकट से निपटने के के अतिरिक्त बजट के साथ 'ग्लोबल सपोर्ट सॉल्यूशन रीसेट' योजना शुरू की है। 

सिस्टम सुधारेगा पेंटागन, बेहतर प्रशिक्षण भी देगा
जीएओ ने पेंटागन को अपने इन्वेंट्री ट्रैकिंग सिस्टम को सुधारने और संपत्ति अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की सिफारिश की है। लॉकहीड मार्टिन और एफ-35 जॉइंट प्रोग्राम ऑफिस ने इन सिफारिशों को स्वीकार करते हुए कहा है कि वे सरकारी और कॉन्ट्रैक्टर सिस्टम के बीच रियल-टाइम डेटा साझा करने के लिए अपने प्रबंधन ढांचे को आधुनिक बना रहे हैं।


फ्लाइंग सुपरकंप्यूटर है एफ-35
एफ-35 दुनिया का सबसे उन्नत पांचवीं पीढ़ी का मल्टी-रोल स्टील्थ लड़ाकू विमान है। इसे एक 'फ्लाइंग सुपरकंप्यूटर' भी कहा जाता है। इसकी असली ताकत केवल इसकी रफ्तार नहीं, बल्कि दुश्मन की नजरों से छिपने और डेटा जुटाकर युद्ध का रुख बदलने की क्षमता में है। सामान्य विमानों के विपरीत, इसके हथियार और ईंधन टैंक विमान के अंदर रखे जाते हैं ताकि रडार तरंगें उनसे न टकराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed