{"_id":"680d46b65c04e27241053ea9","slug":"gaza-ceasefire-hamas-leaders-reached-egypt-to-discuss-peace-proposal-israel-also-invited-for-talks-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza Ceasefire: शांति प्रस्ताव पर वार्ता के लिए मिस्र पहुंचे हमास के नेता, बातचीत के लिए इस्राइल को भी न्योता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza Ceasefire: शांति प्रस्ताव पर वार्ता के लिए मिस्र पहुंचे हमास के नेता, बातचीत के लिए इस्राइल को भी न्योता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
सार
गाजा युद्ध को रोकने के लिए हमास का प्रतिनिधिमंडल मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचा, जहां गाजा में युद्धविराम और कैदियों की अदला-बदली की बातचीत पर जोर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बातचीत के लिए इस्राइली को भी न्योता दिया गया है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि इस्राइल इस बातचीत में शामिल होगा या नहीं।
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
गाजा में जारी युद्ध के बीच अब शांति की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं। इसके लिए हमास का एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचा, जहां हमास के नेताओं ने मिस्र के अधिकारियों के साथ युद्धविराम, कैदियों की अदला-बदली और मानवीय सहायता पर बातचीत शुरू की। इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई हमास नेतृत्व परिषद के प्रमुख मुहम्मद दरवेश कर रहे हैं, जिनके साथ जहीर जबरीन, खालिद मेशाल और अन्य नेता शामिल हैं। इसको लेकर हमास ने अपने बयान में कहा कि वे युद्ध रोकने और गाजा में फंसे लोगों के लिए भोजन, दवा और दूसरी मदद की तुरंत जरूरत पर जोर देंगे।
इस्राइल को भी भेजा गया न्योता
मामले में मिस्र के अधिकारी ने बताया कि इस्राइल को भी वार्ता में शामिल होने के लिए आने सोमवार को बुलाया गया है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि इस्राइल इस बातचीत में शामिल होगा या नहीं। इस्राइली सूत्रों ने कहा कि उन्हें मध्यस्थों से कोई नया प्रस्ताव नहीं मिला है, और वे सिर्फ मिले हुए मध्यस्थों के प्रस्तावों पर ही जवाब देंगे।
ये भी पढ़ें:- Palestine: राष्ट्रपति अब्बास ने हुसैन अल-शेख को बनाया उपराष्ट्रपति; फलस्तीन के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
बता दें कि इससे पहले इस्राइल ने गाजा में हमास को खत्म करने और बंधकों को छुड़ाने के लिए भारी बमबारी की थी। साथ ही बीते दो मार्च को गाजा में मानवीय मदद पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। इस कारण वहां खाने-पीने की चीजें, दवाइयां और जरूरी सामान पहुंचना बंद हो गया है।
ट्रंप ने भी दी प्रतिक्रिया
इस्राइल और हमास के बीच के तनाव को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि गाजा के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और वहां मदद भेजना जरूरी है। हालांकि, अमेरिका ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह क्या कदम उठा रहा है।
फलस्तीनी राष्ट्रपति ने हमास पर साधा निशाना
वहीं दूसरी ओर फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हमास पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमास ने बंधकों के जरिए इस्राइल को गाजा पर हमला करने का बहाना दिया है। अब्बास ने कहा कि इस्लाइली कैदियों को तुरंत रिहा करना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बयान में हमास को गाली तक दे दी। साथ ही गाजा में हो रहे इस्राइली हमलों को नरसंहार बताया।
ये भी पढ़ें:- Titanic Auction: टाइटैनिक जहाज डूबने से पहले लिखा गया अनमोल खत ₹3.41 करोड़+ में नीलाम, 113 साल बाद बना इतिहास
स्वतंत्र फलस्तीन की मांग पर जोर
इसके साथ ही अब्बास ने फलस्तीनी गुटों को एकजुट करने, गाजा से इस्राइली सेना की वापसी और एक स्वतंत्र फलस्तीनी राज्य की मांग भी दोहराई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमास ने 2007 से गाजा पर कब्जा करके फलस्तीनी उद्देश्य को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या ये बातचीत कोई हल निकाल पाएगी या फिर युद्ध और मानवीय संकट और बढ़ेगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X