{"_id":"698a921d581f089664029f41","slug":"germany-britain-protest-against-pakistan-atrocities-on-balochs-appeals-against-human-rights-violations-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान: बलोचों पर अत्याचार के खिलाफ जर्मनी-ब्रिटेन में प्रदर्शन, मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान: बलोचों पर अत्याचार के खिलाफ जर्मनी-ब्रिटेन में प्रदर्शन, मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप
Tue, 10 Feb 2026 07:34 AM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख/लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख/लंदन
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:34 AM IST
सार
जर्मनी और ब्रिटेन में बलोच और पख्तून संगठनों ने पाकिस्तान में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ बड़े प्रदर्शन किए। संगठनों ने जबरन गुमशुदगी, गैर-न्यायिक हत्याओं और दमन के आरोप लगाए। बलूचिस्तान और पख्तून इलाकों में कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग उठी।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम
- फोटो : X @CMShehbaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी और ब्रिटेन में पाकिस्तान के बलोच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) और पख्तून तहफ्फुज मूवमेंट (पीटीएम) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध के सुर बुलंद कर दिए हैं। बीएनएम ने जर्मनी के ट्रायर शहर के पोर्टा निग्रा चौक पर एक प्रदर्शन में बलूचिस्तान में हो रहे व्यवस्थित और गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों, नागरिकों पर हो रहे अत्याचार को उजागर किया, जबकि लंदन में पीटीएम की यूके शाखा ने पाकिस्तानी सेना की पख्तूनों को जबरन गायब करने की नीति के खिलाफ झंडे उठाए।
बीएनएम ने कहा, ट्रायर में हुए प्रदर्शन के दौरान मानवाधिकार व बलोच समर्थकों ने एकजुटता जताई। प्रदर्शनकारियों ने जबरन गायब करने, गैर-न्यायिक हत्याओं, मनमानी गिरफ्तारियों व सियासी कार्यकर्ताओं तथा मानवाधिकार रक्षकों के खिलाफ सरकारी दमन पर चिंता जताई। पीटीएम ने भी लंदन में पख्तूनों पर ऐसे ही जुल्मों की पोल खोली और पाकिस्तान सरकार के दमन पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ध्यान देने की अपील की। उन्होंने दुनिया पर कार्रवाई करने का दबाव भी बनाया।
ये भी पढ़ें- पहले माफी, फिर सांसदों से समर्थन; अब ब्रिटिश PM के बदले सुर, कहा- पद नहीं छोड़ूंगा, आखिरी दम तक लड़ूंगा
विज्ञापन
कराची-बलूचिस्तान से छह बलोचों को किया गिरफ्तार
बलूचिस्तान। कराची और बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों से छह बलोचों को नए साल के दौरान पकड़ा गया है। इन जबरन गिरफ्तारियों का शक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों पर लगा है। बलूचिस्तान पोस्ट (टीबीपी) की रिपोर्ट के अनुसार, उनके परिवारों ने उनके लापता होने की जानकारी दी है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं शबाना महमूद? जो बन सकती हैं ब्रिटेन की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री, पाकिस्तान के इस हिस्से है नाता
गिरफ्तार लोगों को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया
जानकारी के अनुसार, क्वेटा की बलोच कॉलोनी के निवासी और छात्र असदुल्ला कुर्द (25) को ब्रूअरी से पकड़ा गया, कराची के लयारी निवासी वलीद (30) को उनके घर से उठाया गया। हब के गद्दानी निवासी छात्र खुदा बख्श (18) को कराची में हिरासत में लिया गया। इसी तरह, अवारान जिले के मश्काय से यासिर अराफात (25), घोत्री बाजार और कौसर बाजार इलाकों में देर रात छापेमारी में सिराज और जाहिद को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन