पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Governor Weerasinghe Lack of independence at Central Bank led to Sri Lanka bankruptcy

Sri Lanka: श्रीलंका की आर्थिक हालत पर गवर्नर वीरसिंघे का बड़ा बयान, देश के दिवालिया होने के पीछे बताई यह वजह

Fri, 17 Mar 2023 04:31 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Mar 2023 04:31 PM IST
सार

वीरसिंघे ने कहा कि जिस तरह से विनिमय दर तय की गई थी, उससे हमारे विदेशी मुद्रा भंडार को काफी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Governor Weerasinghe Lack of independence at Central Bank led to Sri Lanka bankruptcy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंका ने पिछले साल बहुत बड़ा आर्थिक संकट झेला, जिस कारण देश में चल रही विकास परियोजनाओं समेत अन्य विकास कार्यों पर रोक लग गई थी। वहीं आर्थिक संकट पर  सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के गवर्नर नंदलाल वीरसिंघे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट का कारण मौद्रिक नीति के निर्धारण में शीर्ष बैंक की स्वतंत्रता की कमी को बताया है।

विज्ञापन


वीरसिंघे ने गुरुवार को वित्तीय अधिकारियों या सरकार से किसी भी अनुचित प्रभाव के बिना केंद्रीय बैंक को स्वायत्तता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रस्तावित विधेयक के बारे में बात करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2020, 2021 और 2022 में नीति ब्याज और विनिमय दरें सेंट्रल बैंक के बिना तय की गई थीं।
विज्ञापन


बता दें कि विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी के कारण श्रीलंका 2022 में अभूतपूर्व वित्तीय संकट से जूझ रहा था। यह 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से सबसे खराब संकट का दौर था। इससे देश में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई, जिसके परिणामस्वरूप सर्वशक्तिमान राजपक्षे परिवार को सत्ता से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरसिंघे ने कहा कि जिस तरह से विनिमय दर तय की गई थी, उससे हमारे विदेशी मुद्रा भंडार को काफी नुकसान हुआ। आगे कहा कि केंद्रीय बैंक को नीतिगत ब्याज दरों और विनिमय दरों को निर्धारित करने के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य करने देना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed