फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india advisory saudi arabia indians missile drone interception not to take photos videos legal action

पश्चिम एशिया तनाव: हूती विद्रोहियों के हमलों की फोटो- वीडियो न लें भारतीय, दूतावास ने क्यों जारी की एडवाइजरी?

Sun, 25 Oct 2026 02:48 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 25 Oct 2026 02:48 PM IST
सार

भारत ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को मिसाइल और ड्रोन इंटरसेप्शन की वीडियो बनाने या जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी है। हूती हमलों के मद्देनजर एअर इंडिया की उड़ानें भी निलंबित हैं और दूतावास लगातार सहायता में जुटा है।

विज्ञापन
india advisory saudi arabia indians missile drone interception not to take photos videos legal action
सऊदी अरब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत ने रविवार को सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को स्थानीय नियमों और कानूनों का पालन करने और मिसाइलों तथा ड्रोन को हवा में रोकने (इंटरसेप्शन) से जुड़ी घटनाओं की वीडियो बनाने या उनसे जुड़ी जानकारी प्रकाशित करने से बचने की सलाह दी है। यह सलाह ऐसे समय में दी गई है जब यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इटली: देशव्यापी प्रदर्शन के मद्देनजर प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, हजारों जवान तैनात; एमईए ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर सऊदी सिविल डिफेंस निदेशालय की एक अधिसूचना को रीपोस्ट करते हुए कहा, 'सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि वे स्थानीय नियमों और कानूनों का पालन करें।' अधिसूचना में कहा गया है, 'मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने की घटनाओं या उनके गिरने वाली जगहों से जुड़ी जानकारी को रिकॉर्ड करना, प्रकाशित करना या साझा करना आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया की उड़ानों पर क्या है नया अपडेट?
भारतीय मिशन ने रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों के निलंबन के बारे में भी जानकारी दी। शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें सात नवंबर, 2026 तक निलंबित रहेंगी, जबकि जेद्दा से आने-जाने वाली सेवाएं 31 अक्तूबर, 2026 तक निलंबित रहेंगी। जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने भी इसी तरह की सलाह जारी की है।


प्रभावित भारतीयों के लिए दूतावास ने क्या बताया?
शनिवार को, जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि जेद्दा और मक्का में उनके 24×7 कंट्रोल रूम, सामुदायिक संगठनों और स्वयंसेवकों की मदद से प्रभावित भारतीयों को जरूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सहायता में भोजन, जरूरी दवाएं और अन्य तत्काल आवश्यकता की चीजें शामिल हैं। मिशन ने यह भी कहा कि वे सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि उड़ानों के रद्द होने या रुकने से आ रही दिक्कतों, खासकर वीजा की वैधता और यात्रा में देरी से जुड़े मुद्दों को हल किया जा सके।

ये भी पढ़ें: 'न्याय बिकने वाली चीज नहीं': विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले में भड़कीं मरियम नवाज, जज पर लगाए गंभीर आरोप

इस बीच, 'गल्फ न्यूज' वेब पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, रियाद का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रविवार से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। पोर्टल ने यमन के हूती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाले से रविवार को बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही रोककर नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed