सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   India new education policy praised at United Nations its inclusive education model receives global acclaim

UN: संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत की नई शिक्षा नीति की तारीफ, समावेशी शिक्षा मॉडल को मिली वैश्विक सराहना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 05:31 AM IST
विज्ञापन
सार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के समावेशी शिक्षा मॉडल की सराहना हुई। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधार्थी जैन ह्यूबल ने कहा कि यह नीति दिव्यांग बच्चों के अधिकारों को मजबूत करती है और परीक्षा-केंद्रित व्यवस्था से आगे बढ़कर कौशल व योग्यता आधारित शिक्षा को बढ़ावा देती है।

India new education policy praised at United Nations its inclusive education model receives global acclaim
यूएनएचआरसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 61वें सत्र में भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के समावेशी शिक्षा मॉडल की वैश्विक स्तर पर सराहना की गई है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधार्थी जैन ह्यूबल ने जेनेवा में परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की यह नीति दिव्यांग बच्चों के अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

Trending Videos


ह्यूबल ने रेखांकित किया कि पारंपरिक परीक्षा-केंद्रित प्रणाली के बजाय भारत अब कौशल और योग्यता आधारित शिक्षा पर जोर दे रहा है। उन्होंने विशेष रूप से अक्षर फाउंडेशन जैसे संगठनों के कार्यों का उल्लेख किया, जो सरकारी स्कूलों के साथ मिलकर दिव्यांग छात्रों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trade Agreement: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता लागू करने की तैयारी तेज, ब्रिटिश संसद में चर्चा

21 लाख विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को बनाया जा रहा सशक्त
ह्यूबल के अनुसार सहायक तकनीकों और लचीले शिक्षण रास्तों के माध्यम से भारत के लगभग 21 लाख विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने वैश्विक समुदाय से भारत के इस होलिस्टिक (समग्र) शिक्षा मॉडल को समर्थन देने की अपील की, जो न केवल साक्षरता बल्कि रोजगार और सामाजिक भागीदारी पर भी केंद्रित है।

ये भी पढ़ें:- कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?: ईरान से जंग के बीच घातक संकेत, अमेरिकी हथियार उत्पादन चार गुना बढ़ाने का एलान

अब समझिए क्या है राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020?
बता दें कि भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव लेकर आई है। यह नीति पारंपरिक परीक्षा-केंद्रित मॉडल से हटकर कौशल और योग्यता आधारित शिक्षा पर जोर देती है। एनईपी 2020 का लक्ष्य बच्चों के समान अवसर, समावेशी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देना है। दिव्यांग छात्रों और पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान इसके मुख्य हिस्से हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed