{"_id":"60e9c8e9ccf78f55b26c0732","slug":"india-s-daughter-aeronautical-engineer-shirisha-bandla-will-travel-to-space-with-virgin-galactic-spacecraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की बेटी: शिरिषा बांदला वर्जिन गैलेक्टिक अंतरिक्षयान से तय करेंगी अंतरिक्ष का सफर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत की बेटी: शिरिषा बांदला वर्जिन गैलेक्टिक अंतरिक्षयान से तय करेंगी अंतरिक्ष का सफर
Sat, 10 Jul 2021 09:50 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, ह्यूस्टन।
पीटीआई, ह्यूस्टन।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 10 Jul 2021 09:50 PM IST
सार
अंतरिक्ष के सफर पर आज निकलेगी भारत की ये बेटी, सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला के बाद शिरिषा बांदला भरेंगी उड़ान।
विज्ञापन
एरोनॉटिकल इंजीनियर शिरिषा बांदला।
- फोटो : Website : https://www.virgingalactic.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला के बाद भारत की एक और बेटी रविवार को शिरिषा बांदला अंतरिक्ष की सैर करने वाली है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मीं और टेक्सास के ह्यूस्टन में पली-बढ़ी शिरिषा, अंतरिक्षयान बनाने वाली वर्जिन गैलेक्टिक कंपनी के अरबपति संस्थापक सर रिचर्ड ब्रेनसन और पांच अन्य सदस्यों के साथ न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष के सिरे तक का सफर करेंगी।
विज्ञापन
अंतरिक्षयान बनाने वाली दिग्गज कंपनी के निर्धारित पहले पूर्ण चालक दल युक्त उड़ान परीक्षण का हिस्सा बनने वाली एरोनॉटिकल इंजीनियर, 34 वर्षीय शिरिषा बांदला अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला होंगी। उन्होंने ट्वीट किया, मैं यूनिटी 22 के अद्भुत क्रू और एक ऐसी कंपनी का हिस्सा बनने के लिए अविश्वसनीय रूप से सम्मानित महसूस कर रही हूं जिसका मिशन सभी के लिए अंतरिक्ष उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
वर्जिन गैलेक्टिक पर बांदला के प्रोफाइल के मुताबिक, वह अंतरिक्ष यात्री संख्या 004 होंगी और उड़ान के दौरान उनकी भूमिका ‘रिसर्चर एक्सपीरियंस’ की होगी। गैलेक्टिक की वेबसाइट के मुताबिक बांदला, यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा से एक प्रयोग का इस्तेमाल कर मानव-प्रवृत्त अनुसंधान अनुभव का मूल्यांकन करेंगी जिसमें हाथ में पकड़े जाने वाले ट्यूबों को उड़ान के दौरान विभिन्न मौकों पर सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
मैं नि:शब्द हूं
शिरिषा बांदला ने वर्जिन गैलेक्टिक के ट्विटर अकाउंट पर छह जुलाई को पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, मैंने जब पहली बार सुना कि मुझे यह मौका मिल रहा है तो मैं नि:शब्द हो गई थी। यह अद्भुत अवसर है जब अंतरिक्ष में विभिन्न पृष्ठभूमि, स्थान और अलग-अलग समुदाय के लोग होंगे।
भारत में सिर्फ 5 साल तक रहीं
भारत में शिरिषा केवल 5 साल तक ही रही हैं। उन्होंने पड्रर्यू यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल/एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक के बाद जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है। वे बचपन से ही अंतरिक्ष जाना चाहती थीं लेकिन दृष्टि कमजोर होने के कारण वे वायुसेना में पायलट नहीं बन सकीं। लेकिन अब वे अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान अंतरिक्षयात्रियों पर होने वाले असर का अध्ययन करेंगी।