फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   india said Trying to establish facts about incident Indians yacht attacked off Yemen coast

लाल सागर में आखिर क्या हुआ? 14 भारतीयों वाली नौका पर सऊदी अरब के हमले का दावा, हूतियों ने लगाए आरोप

Fri, 23 Oct 2026 10:17 AM IST
नितिन गौतम पीटीआई, सना
पीटीआई, सना Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Oct 2026 10:17 AM IST
सार

लाल सागर में एक नौका पर हमले का दावा किया जा रहा है, जिस पर कथित तौर पर 14 भारतीय सवार थे। हूतियों ने दावा किया है कि सऊदी अरब ने नौका का निशाना बनाया। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वे तथ्यों की जांच कर जानकारी जुटा रहे हैं कि लाल सागर में आखिर क्या हुआ?

विज्ञापन
india said Trying to establish facts about incident Indians yacht attacked off Yemen coast
लाल सागर में कथित भारतीय नौका पर हमले का दावा - फोटो : एआई जेनरेट इमेज

विस्तार

यमन के तट के पास एक नौका पर हमले की खबर को लेकर भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नौका पर तौर पर भारतीय नागरिक सवार थे। यमन में भारतीय दूतावास ने बताया कि घटना के हालात और सही तथ्यों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पक्षों से संपर्क किया गया है। कुछ अरब मीडिया संस्थानों ने गुरुवार को यमन के हूती विद्रोहियों के प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से दावा किया कि सऊदी अरब की सेना ने लाल सागर में यमन के तट के पास युकर द्वीप के नजदीक एक भारतीय नौका को निशाना बनाया।
विज्ञापन


नौका पर 14 भारतीय नागरिक सवार होने का दावा
हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने दावा किया कि नौका पर 14 भारतीय नागरिक सवार हैं और हूती लड़ाके उन्हें बचाने के लिए अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में आगे और जानकारी दी जाएगी। यमन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'हम 22 अक्तूबर को यमन के तट के पास हुई घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान एक नौका पर भारतीय नागरिक सवार थे।' यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने कहा- अभी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं
भारतीय दूतावास ने कहा, 'क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण फिलहाल घटना के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हमने घटना के हालात और तथ्यों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पक्षों से संपर्क किया है। उम्मीद है कि विश्वसनीय जानकारी मिलते ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।' दूतावास ने भरोसा दिलाया था कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब में हमलों के दौरान एक भारतीय की मौत
इस बीच, बुधवार को सऊदी अरब में एक प्रमुख हवाई अड्डे और एक तेल क्षेत्र पर हुए दो अलग-अलग हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य भारतीय घायल हुए थे। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय अधिकारी यमन के तट पर हुई घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करने और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed