{"_id":"63c6895354329b18db4167e0","slug":"indian-american-attorney-becomes-first-lgbtq-woman-of-colour-to-take-oath-as-us-city-council-member-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारतीय-अमेरिकी वकील ने रचा इतिहास, ऑकलैंड सिंटी काउंसिल की मेंबर बनने वाली पहली समलैंगिक महिला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: भारतीय-अमेरिकी वकील ने रचा इतिहास, ऑकलैंड सिंटी काउंसिल की मेंबर बनने वाली पहली समलैंगिक महिला
Tue, 17 Jan 2023 05:11 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 17 Jan 2023 05:11 PM IST
सार
रामचंद्रन ने मंगलवार 10 जनवरी को आयोजित एक उद्घाटन समारोह में ऑकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 के मेंबर के रूप में शपथ ली। इस दौरान वह साड़ी पहने हुए नजर आईं।
विज्ञापन
Janani Ramachandran
- फोटो : Twitter/Janani Ramachandran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय-अमेरिकी वकील जनानी रामचंद्रन कैलिफोर्निया राज्य के ऑकलैंड सिटी काउंसिल की मेंबर बनी हैं। वह ओकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 से चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की पहली समलैंगिक महिला हैं।
विज्ञापन
रामचंद्रन ने मंगलवार 10 जनवरी को आयोजित एक उद्घाटन समारोह में ऑकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 के मेंबर के रूप में शपथ ली। इस दौरान वह साड़ी पहने हुए नजर आईं।
विज्ञापन
रामचंद्रन ने आभार जताते हुए ट्वीट किया, "हम जीत गए। डिस्ट्रिक्ट 4 से अगली सिटी काउंसिल मेंबर बनने पर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं आधिकारिक तौर पर ऑकलैंड के इतिहास में सबसे कम उम्र की काउंसिल मेंबर बनूंगी। इसके साथ ही ऑकलैंड सिटी काउंसिल में सेवा करने वाली पहली एलजीबीटीक्यू और पहली दक्षिण एशियाई महिला बनकर इतिहास रचूंगी। टीम जनानी का धन्यवाद।"
विज्ञापन
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मैं उन सभी की बेहद आभारी हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया और हमारे आंदोलन को बनाने में मदद की। शपथ लेते समय अपने प्रियजनों को साथ पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।" रामचंद्रन खुद को दक्षिण भारत के एक छोटे से गांव के अप्रवासियों की बेटी बताती हैं।
उनकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रामचंद्रन वर्तमान में कैलिफोर्निया कमीशन में कार्यरत हैं, जहां वह एशियन एंड पैसिफिक आइसलेंडर अमेरिकन अफेयर्स विभाग में काम करती हैं। इससे पहले वह ऑकलैंड सिटी पब्लिक एथिक्स कमीशन में कमिश्नर के रूप में काम कर चुकी हैं।
उन्होंने स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और कई कानूनी गैर-लाभकारी संस्थाओं में काम किया है। वेबसाइट के मुताबिक, 2021 के स्टेट असेंबली इलेक्शन में भी वह कैंडिडेट थीं।