फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian man killed in prison riot two months ago in Sri Lanka body buried under police protection

श्रीलंका: दो महीने पहले जेल में हुए दंगे में मारा गया था भारतीय; पुलिस सुरक्षा में दफनाया गया शव

Wed, 09 Sep 2026 03:24 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 09 Sep 2026 03:24 PM IST
सार

श्रीलंका के नेगोम्बो जेल में जुलाई में हुए भीषण दंगे में मारे गए 73 वर्षीय भारतीय नागरिक उन्नीकृष्णन एस को अदालत के आदेश पर 2 सितंबर को सरकारी खर्च से पुलिस सुरक्षा में दफनाया गया। वह केरल के रहने वाले थे और लंबे समय से चेन्नई में परिवार के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
Indian man killed in prison riot two months ago in  Sri Lanka body buried under police protection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

श्रीलंका की जेल में जुलाई में हुए घातक दंगे के दौरान जान गंवाने वाले 73 वर्षीय भारतीय नागरिक को मंगलवार को विशेष पुलिस सुरक्षा के बीच दफना दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नेगोम्बो की जेल में हुई हिंसा में मारे गए इस भारतीय कैदी का अंतिम संस्कार अदालत के आदेश पर और सरकारी खर्च से कराया गया। इस दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर 2 सितंबर को दफनाया गया
क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने मंगलवार को नेगोम्बो मजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया कि 73 वर्षीय कैदी को 2 सितंबर को अदालत के आदेश के मुताबिक दफनाया गया। अंतिम संस्कार का पूरा खर्च सरकार ने उठाया और इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। CID के अधिकारियों ने अदालत को बताया कि कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दफनाने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


केरल के रहने वाले थे उन्नीकृष्णन एस
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मृतक की पहचान उन्नीकृष्णन एस के रूप में हुई है। वह मूल रूप से केरल के रहने वाले थे, लेकिन पिछले चार दशकों से अधिक समय से चेन्नई में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा रखने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
रिपोर्टों के अनुसार, उन्नीकृष्णन 2 मार्च को श्रीलंका पहुंचे थे। वहां उन्हें गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नेगोम्बो जेल भेज दिया गया, जहां 5 और 6 जुलाई को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़पों के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत के समय पहने कपड़े और जूते फोरेंसिक जांच के लिए सौंपे
CID ने मुख्य मजिस्ट्रेट शिलानी परेरा को बताया कि मौत के समय उन्नीकृष्णन द्वारा पहने गए कपड़े और जूते अदालत को सौंप दिए गए हैं। इन सामानों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि मामले की जांच में इनसे मिलने वाले सबूतों का इस्तेमाल किया जा सके।

जेल दंगे में 22 कैदी और 10 अधिकारी मारे गए
अदालत में जेल दंगे से जुड़े मामले की सुनवाई जारी है। इस हिंसा में कुल 22 कैदियों और 10 जेल अधिकारियों की मौत हुई थी, जबकि करीब 100 लोग घायल हुए थे। यह घटना हाल के वर्षों में श्रीलंका में जेल के भीतर हुई सबसे घातक हिंसक घटनाओं में शामिल है।

पांच संदिग्धों की पहचान परेड कराई गई
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पांच संदिग्धों की पहचान परेड कराई गई। इसके अलावा 10 सितंबर को 11 अन्य संदिग्धों की पहचान परेड आयोजित की जानी है। पुलिस और जांच एजेंसियां दंगे में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जेल हिंसा के सिलसिले में कुल 81 संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की उम्मीद है। मामले की जांच के दौरान जुटाए जा रहे सबूतों और पहचान परेड के आधार पर आरोपियों की भूमिका तय की जा रही है।


ये भी पढ़ें: 'मुश्किल वक्त में हमेशा साथ रहेंगे': श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिले राजनाथ, कहा- दिल और आत्मा का है रिश्ता

नशीले पदार्थों को लेकर शुरू हुआ था विवाद
जुलाई में हुआ यह दंगा कैदियों के बीच नशीले पदार्थों को लेकर बने विरोधी गुटों के विवाद के बाद भड़क उठा था। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़पों में बदल गया और जेल परिसर में हालात बेकाबू हो गए। अधिकारियों ने उस समय कहा था कि जेल में क्षमता से कहीं अधिक कैदियों का होना भी हिंसा को नियंत्रित करने में बड़ी बाधा बना। अत्यधिक भीड़ के कारण जेल अधिकारियों के लिए दोनों गुटों के बीच हुई झड़पों को समय रहते रोकना मुश्किल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed