{"_id":"6a2e2bd72012e314e50aa700","slug":"indian-national-dies-on-ship-of-oman-preparations-to-bring-mortal-india-intensify-what-steps-embassy-taking-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमान में जहाज पर भारतीय नागरिक की मौत: पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी तेज, दूतावास क्या कदम उठा रहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओमान में जहाज पर भारतीय नागरिक की मौत: पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी तेज, दूतावास क्या कदम उठा रहा?
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार
Indian National Dies In Oman: ओमान के दुक्म पोर्ट पर खड़े एमटी सेलेस्टियल जहाज में सवार भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन की चिकित्सकीय जटिलताओं के कारण मौत हो गई। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्थिव शरीर फिलहाल जहाज पर है। दूतावास जहाज प्रबंधन कंपनी और संबंधित पक्षों के संपर्क में है तथा पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
ओमान में एक और भारतीय की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ओमान के दुक्म पोर्ट पर खड़े एक जहाज में सवार भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। भारतीय दूतावास ने बताया कि निशांत उर्थनाथन नामक भारतीय नागरिक का निधन चिकित्सकीय जटिलताओं के कारण हुआ। यह घटना उस समय हुई जब वह एमटी सेलेस्टियल नामक जहाज पर मौजूद थे। घटना के बाद भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है और पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौत कैसे हुई और जहाज कहां मौजूद है?
भारतीय दूतावास के अनुसार निशांत उर्थनाथन की मौत मेडिकल जटिलताओं के कारण हुई। उनका पार्थिव शरीर फिलहाल ओमान के दुक्म पोर्ट पर खड़े एमटी सेलेस्टियल जहाज पर रखा गया है। दूतावास ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि मेडिकल जटिलताओं की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। घटना के बाद जहाज प्रबंधन और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन