सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian National Nishanth Uirthanathan Dies in Oman Due to Medical Complications

Oman: ओमान में भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास परिवार के संपर्क में

एएनआई, मस्कट। Published by: Rahul Kumar Updated Sun, 14 Jun 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
Indian National Nishanth Uirthanathan Dies in Oman Due to Medical Complications
एमटी सेलेस्टियल जहाज का नाविक दल। - फोटो : एक्स
विज्ञापन

ओमान में भारतीय दूतावास ने रविवार को कहा कि समुद्र में एक जहाज पर मेडिकल दिक्कतों के कारण जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक निशांत उर्थनाथन के शव को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दूतावास ने बताया कि वह मृतक के परिवार, जहाज के क्रू सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।



दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि वह स्थानीय ओमानी प्रशासन, बंदरगाह अधिकारियों और शिपिंग कंपनी के साथ समन्वय कर रहा है। दूतावास के अनुसार, निशांत उर्थनाथन की एमटी सेलेस्टियल जहाज पर मेडिकल दिक्कतों के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास ने बताया कि जहाज के जल्द ही ओमान के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित डुक्म बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है। शव को जहाज से उतारने और उसे भारत भेजने के लिए आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। साथ ही परिवार को सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि दूतावास ने उन मेडिकल कारणों का खुलासा नहीं किया है, जिनकी वजह से उर्थनाथन की मौत हुई। शनिवार को भारतीय दूतावास ने उर्थनाथन की मौत की पुष्टि करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। दूतावास ने कहा था कि वह जहाज की प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में है।

11 जून को हुई थी मौत
इस बीच, फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया ने दावा किया कि उर्थनाथन की 11 जून को गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद मौत हुई। यूनियन ने भारत और ओमान के अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। यूनियन ने शनिवार को एक वीडियो क्लिप भी साझा की थी, जिसमें उर्थनाथन बीमार हालत में दिखाई दे रहे थे और क्रू का एक सदस्य उन्हें भोजन दे रहा था। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि एमटी सेलेस्टियल वही जहाज है जिसे पिछले महीने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी मरीन ने रोका था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, 20 मई को जहाज की तलाशी ली गई थी। तलाशी और आवश्यक निर्देश देने के बाद जहाज को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed