Paris: 'ये पेरिस है?' भारतीय पर्यटक की वायरल वीडियो में दिखा फ्रांस की राजधानी का चौंकाने वाला रूप
भारतीय पर्यटक ने वीडियो में पेरिस की हालत देखकर कहा कि 'ये क्या है? ये पेरिस है? ये तो मछली बाजार जैसा लग रहा है। मेरे मन में पेरिस की ऐसी छवि बिल्कुल नहीं थी।'
विस्तार
पेरिस के इलाके देख हैरान हुआ भारतीय पर्यटक
भारतीय पर्यटक विनायक मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिख रहा है कि लोगों की भारी भीड़ है और उनमें अधिकतर अश्वेत हैं। काफी शोर हो रहा है और पूरी तरह से अव्यवस्था और गंदगी का ढेर दिख रहा है। वीडियो में भारतीय पर्यटक ने हैरानी जताते हुए कहा कि 'ये क्या है? ये पेरिस है? ये तो मछली बाजार जैसा लग रहा है। मेरे मन में पेरिस की ऐसी छवि बिल्कुल नहीं थी।'
ये भी पढ़ें- US: 'अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरम रुख अपनाने का समय खत्म', भारतीय मूल के शख्स की हत्या पर ट्रंप सख्त
यूजर्स दे रहे अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य पेरिस में रहें। ऐसे इलाकों में रात में जाना खतरनाक हो सकता है। एक अन्य ने लिखा कि ये पेरिस का दूसरा पक्ष है, जिसे पश्चिमी देश दुनिया को नहीं दिखाना चाहते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि हर शहर के इलाके अलग-अलग होते हैं, जिनमें कुछ साफ और कुछ गंदे भी होते हैं। आमतौर पर मीडिया भारत के सिर्फ गंदे इलाकों को दिखाता है और पश्चिम के साफ इलाकों को ही दिखाया जाता है। एक यूजर ने लिखा कि 'पेरिस बहुसंस्कृति वाला शहर है और इसका हर हिस्सा एक जैसा नहीं है। इस वीडियो में दिख रहा इलाका भी अलग है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पूरा शहर ही ऐसा है।' उस यूजर ने कहा कि 'जैसे भारत में हर जगह की अलग पहचान है, उसी तरह हर शहर के अलग-अलग पक्ष हैं। यही बात यात्रा को रोमांचक और असली अनुभव बनाती है।'