फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian women peace activists begin campaign in Congo

कांगो में भारतीय महिला शांति सैनिकों का अभियान शुरू, महिलाओं और बच्चों को मिलेगी मदद

Tue, 25 Jun 2019 04:29 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , संयुक्त राष्ट्र Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
Indian women peace activists begin campaign in Congo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
शांति सैनिकों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण जगहों में शुमार अफ्रीकी देश कांगों में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भारत की तरफ से आए महिला शांतिसैनिकों के दल ने कार्यभार संभाल लिया है। यह दल यहां चल रहे संघर्ष से सर्वाधिक पीड़ित महिलाओं और बच्चों की मदद करने आया है। भारत की ओर से आए महिला शांतिसैनिकों के दल में 20 महिला शांतिसैनिक हैं और इन्हें गत सप्ताह डीआर कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरता मिशन के तहत नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


स्थायी मिशन के सैन्य सलाहकार संरा कर्नल संदीप कपूर ने बताया कि यह तैनाती महासचिव एंतोनियो गुतारेस की पहल और प्राथमिकता के अनुरूप की गई है ताकि संयुक्त राष्ट्र में महिला शांतिसैनिकों की सहभागिता को बढ़ाया जा सके। कपूर ने बताया कि इस दल को डीआर कांगो के उत्तरी कीवू प्रांत में तैनात किया गया है। यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है और इस पर कब्जे को लेकर करीब 38 सशस्त्र समूह संघर्षरत हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि महिला शांतिसैनिकों का यह दल स्थानीय महिलाओं और बच्चों की मदद करेगा जो कि इस संघर्ष में सबसे अधिक प्रभावित हैं।  26-37 वर्ष के बीच आयु वर्ग के सैनिकों को इस कार्य के लिए हर परिस्थिति से बिना हथियार भी निपटने के प्रशिक्षण दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed