सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran issues indirect threat as its media list west asia crucial electrical water stations

Iran: ईरान ने हमलों के लिए जारी की पश्चिम एशिया के बिजली-जल संयंत्रों की सूची, खाड़ी देशों में डर का माहौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 23 Mar 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उस अल्टीमेटम को पूरा होने में कुछ ही घंटे का समय बाकी है। इस बीच ईरान ने पश्चिम एशिया के बिजली और जल संयंत्रों पर हमले की धमकी दी है और इन ठिकानों की सूची जारी की है। 

Iran issues indirect threat as its media list west asia crucial electrical water stations
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की धमकी दी गई थी, जिसके जवाब में ईरान ने भी पूरे पश्चिम एशिया के ऊर्जा और जल संयंत्रों पर हमले की धमकी दी थी। अब ईरान ने अपनी धमकी को दोहराते हुए पश्चिम एशिया के ऊर्जा ठिकानों और जल संयंत्रों की सूची जारी की है। ईरान के मीडिया ने ये सूची जारी की है, जिससे साफ है कि ईरान को अपने लक्ष्यों की पूरी जानकारी है। इससे पश्चिम एशिया के देशों में यकीनन चिंता और डर का माहौल है।  
Trending Videos


ईरानी मीडिया ने जारी की सूची
ईरान की सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी, जो ईरान के आईआरसीजी की करीबी मानी जाती है, ने पश्चिम एशिया के ऊर्जा और जल संयंत्रों की सूची जारी की है। इसमें मध्य पूर्व के कई अहम बिजली और जल शोधन (डिसैलिनेशन) संयंत्र शामिल हैं। इस सूची में संयुक्त अरब अमीरात का बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी शामिल है, जिसमें चार रिएक्टर हैं और जो सऊदी अरब की सीमा के पास पश्चिमी रेगिस्तानी इलाके में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान की न्यायपालिका से जुड़ी मिजान न्यूज एजेंसी ने भी इसी तरह की सूची प्रकाशित की है। तेहरान की इस चेतावनी से खाड़ी देशों में बिजली और पानी की आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि इन रेगिस्तानी देशों में बिजली संयंत्र और समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने वाले प्लांट बेहद अहम हैं।

पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल सकता है युद्ध
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम मंगलवार आधी रात को खत्म हो रहा है। अगर ट्रंप अपने कहे अनुसार, ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाते हैं तो इसके जवाब में ईरान भी पश्चिम एशिया के ऊर्जा ठिकानों और जल संयंत्रों को निशाना बना सकता है, जिससे यह युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैलने का खतरा है। पहले ही ईरान युद्ध के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित चल रही है, जिससे दुनियाभर में तेल और गैस के दाम बढ़े हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- पश्चिम एशिया तनाव से कच्चे तेल में उछाल: ब्रेंट क्रूड का भाव 112 डॉलर के पार, होर्मुज संकट से बाजार में चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed