सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Iran tightens grip on Strait of Hormuz showing no signs of an end to war global energy crisis will worsen

Iran War: ईरान ने कसा होर्मुज जलडमरूमध्य में शिकंजा, युद्ध खत्म होने के संकेत नहीं; बढ़ेगा वैश्विक ऊर्जा संकट

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 17 Mar 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल के साथ छिड़ी ईरान की जंग अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को ठप कर दिया है। ईरान ने बीते दिनों भारत के दो जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी थी। हालांकि, अमेरिका-इस्राइल के साथ उनके सहयोगियों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान ने पूरी तरह से बंद कर रखा है।

Iran tightens grip on Strait of Hormuz showing no signs of an end to war global energy crisis will worsen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ADOBE STOCK
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया और इसके खत्म होने के कोई संकेत भी नहीं मिल रहे हैं। ईरान ने समुद्री परिवहन के लिए प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में शिकंजा और कस दिया है।
Trending Videos


इन घटनाक्रमों से वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंकाएं और अधिक बढ़ गई हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई के हवाले से तसनीम समाचार एजेंसी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुश्मन देशों के लिए बंद है, मित्र देशों के लिए नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran: मिसाइल क्षमता ध्वस्त होने के अमेरिकी दावों के बीच जारी भीषण हमले, ड्रोन-मोबाइल लॉन्चर बने बड़ी चुनौती

विशेष परिस्थितियों में ही निकल सकेंगे जहाज :तेहरान
उन्होंने कहा कि इस समुद्री मार्ग को किसी भी ऐसे देश के लिए नहीं खोला जाएगा जो ईरान पर हमला करना चाहता हो। इस जलमार्ग से जहाजों का आवागमन विशेष परिस्थितियों में होगा। ईरान के सशस्त्र बल इस मार्ग को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में आवश्यक उपाय करने का अधिकार रखता है। दुनिया के पांचवें हिस्से के परिवहन वाले इस जलमार्ग पर व्यवधान पैदा होने से तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। एजेंसी



ईरान ने खाड़ी देशों को बनाया निशाना
ईरान ने सोमवार को दुबई हवाईअड्डे के साथ ही खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और ऊर्जा क्षेत्रों को निशाना बनाया। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ड्रोन हमले के बाद एक ईंधन टैंक में भीषण आग लग गई।

आवासीय इमारतों स्कूल पर हमला
मध्य ईरान के मरकजी प्रांत में रात भर चले हमलों में पांच लोग मारे गए और सात घायल हो गए। समाचार एजेंसी ने बताया कि अराक शहर के बाहरी इलाके में एक आवासीय क्षेत्र और महल्लात काउंटी में एक आवासीय इमारत पर हमला किया गया। मरकजी प्रांत के ही खोमेन शहर में एक लड़कों के स्कूल को निशाना बनाया गया।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम: तालिबान का आरोप- काबुल के अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed