सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   jd vance on west asia situation previous comment donald trump

US: 'मेरे और राष्ट्रपति के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं?', पश्चिम एशिया को लेकर वेंस का चौंकाने वाला बयान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Nitin Gautam Updated Tue, 17 Mar 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार

जेडी वेंस के पश्चिम एशिया संकट को लेकर दिए गए पिछले बयानों को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो वे नाराज हो गए और कहा कि क्या आप मेरे और राष्ट्रपति के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं। वेंस ने कहा कि ईरान पर हमले को लेकर पूरा ट्रंप प्रशासन एकमत है। 

jd vance on west asia situation previous comment donald trump
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से जब उनके पश्चिम एशिया को लेकर पूर्व के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि क्या आप मेरे और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं? जेडी वेंस ने कहा कि पश्चिम एशिया को लेकर अमेरिकी प्रशासन के सभी सदस्य एकमत हैं और उन्हें राष्ट्रपति पर पूरा भरोसा है कि वे ईरान मामले को खत्म करेंगे।
Trending Videos


जेडी वेंस ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए जेडी वेंस से उनके पश्चिम एशिया को लेकर पिछले बयानों पर सवाल किया गया। जिस पर वेंस ने इन सवालों को टालते हुए कहा, 'आप प्रशासन के सदस्यों के बीच, मेरे और राष्ट्रपति के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति कहते रहे हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और मैं उनसे सहमत हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंस ने कहा 'हमारे पास एक बुद्धिमान राष्ट्रपति हैं, जबकि पूर्व में हमारे पास मूर्ख राष्ट्रपति रहे हैं। मुझे राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा है कि वे काम को पूरा करेंगे, अमेरिकी लोगों के लिए अच्छा काम करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि पूर्व की गलतियां दोहराई न जाएं।'

ये भी पढ़ें- West Asia: ट्रंप बोले- करोड़ों का नुकसान मामूली कीमत, मैं शतरंज की इस बिसात पर शातिर खिलाड़ियों से निपट रहा

पूर्व के बयानों में ईरान के साथ युद्ध को गलत बताया था
दरअसल जेडी वेंस ने अपने पूर्व के कई बयानों में कहा है कि अमेरिका को विदेशी संघर्षों में शामिल नहीं होने से बचना चाहिए। साथ ही साल 2023 में एक अखबार के संपादकीय में भी वेंस ने लिखा था कि ट्रंप इसलिए भी सफल रहे हैं क्योंकि उन्होंने अमेरिका को युद्धों में नहीं शामिल किया। साल 2024 में भी वेंस ने कहा था कि ईरान के साथ युद्ध अमेरिका के हित में नहीं है और यह संसाधनों को नुकसान पहुंचाने जैसा है। 

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, अमेरिका की सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने बताया कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में सात देशों में अमेरिका के 200 के करीब सैनिक घायल हुए हैं। अब तक इस अभियान में 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। समय के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed