नेतन्याहू ने ईरान के लोगों को बहादुर बताया: मौत की अफवाहों के बीच दूसरा वीडियो जारी, इस्राइली PM ने क्या कहा?
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन ने मौत की अफवाहों के बीच ईरान के लोगों को नए साल नवरोज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईरानियों को बहादुर बताया और उम्मीद जताई कि यह साल उनके लिए आजादी लेकर आएगा। यह संदेश इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान जारी किया गया है।
विस्तार
क्या बोले इस्राइली प्रधानमंत्री
नेतन्याहू ने ईरान के नागरिकों को बहादुर लोग कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मैं हर साल की तरह इस बार भी आपको त्योहारों की बधाई देता हूं।' उन्होंने अपने संदेश में चहारशंबे सूरी का जिक्र किया, जो रोशनी और आग का एक प्राचीन ईरानी त्योहार है। नेतन्याहू ने कहा कि यह त्योहार ईरान के लोगों के उस पुराने विश्वास को दिखाता है कि रोशनी हमेशा अंधेरे को हरा देती है और अच्छाई की बुराई पर जीत होती है।
Prime Minister Netanyahu:
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) March 16, 2026
To the brave people of Iran, I wish you, as I do every year a happy holiday season, beginning with the Festival of Lights.
It signifies the age old belief of the Iranian people that light will triumph over darkness, that good will triumph over evil. pic.twitter.com/PoY2Mhlg6p
इस्राइली प्रधानमंत्री ने अपना यह संदेश अंग्रेजी में दिया, जिसमें फारसी भाषा के सबटाइटल्स (अनुवाद) भी लिखे थे। उन्होंने कहा कि इस साल इस त्योहार का एक खास मतलब है। उन्होंने आने वाले शुक्रवार को मनाए जाने वाले नौरोज के लिए भी बधाई दी। नेतन्याहू ने उम्मीद जताई कि यह नया साल ईरान के लोगों के लिए आजादी का साल साबित होगा और उनके जीवन में उम्मीद की एक नई शुरुआत लेकर आएगा।
ये भी पढ़ें: Israel: मौत की अफवाहों के बीच पीएम नेतन्याहू ने जारी किया नया वीडियो, लोगों से की मुलाकात; क्या बातचीत हुई?
यह वीडियो संदेश उन खबरों के बीच आया है जिनमें नेतन्याहू की सेहत को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे। इस संदेश के जरिए उन्होंने न सिर्फ अपनी मौजूदगी दिखाई, बल्कि युद्ध के माहौल में सीधे ईरान की जनता से जुड़ने की कोशिश भी की है।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
कमेंट
कमेंट X