Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   los angeles suv crash north hollywood dead and critical injured

हादसा या साजिश?: एसयूवी कार की टक्कर से लॉस एंजिलिस में तीन की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 11 Nov 2026 11:39 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, लॉस एंजिल्स
पीटीआई, लॉस एंजिल्स Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 11 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

अमेरिका के लॉस एंजिलिस के नॉर्थ हॉलीवुड में एक तेज रफ्तार सफेद एसयूवी ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
los angeles suv crash north hollywood dead and critical injured
एक्सीडेंट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां नॉर्थ हॉलीवुड में मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर चल रहे लोगों को एक तेज रफ्तार सफेद एसयूवी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग (एलएएफडी) ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) के मुताबिक, व्यस्त चौराहे पर शाम करीब छह बजे से ठीक पहले एक सफेद एसयूवी ने कम से कम पांच लोगों को टक्कर मारी। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें वाहन का चालक भी शामिल है।
विज्ञापन


हादसा जानबूझकर किया या दुर्घटनावश? जांच जारी
फिलहाल अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। मंगलवार रात आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एलएपीडी के कैप्टन वार्नर कैस्टिलो ने कहा, 'हमें नहीं पता कि यह जानबूझकर किया गया था या दुर्घटनावश हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कैस्टिलो के मुताबिक, एसयूवी  चालक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। उसकी उम्र 60 साल के आसपास है। अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए उसकी चिकित्सकीय जांच शुरू की है कि कहीं वह नशे के प्रभाव में तो वाहन नहीं चला रहा था।

मृतकों में सड़क किनारे सामान बेचने वाले और राहगीर शामिल
लॉस एंजिलिस की मेयर करेन बास ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों में सड़क किनारे सामान बेचने वाले विक्रेता और राहगीर शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया। मेयर ने लिखा, 'इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के लिए मेरा दिल दुखी है।'


वहीं, एलएपीडी के प्रमुख जिम मैकडॉनेल ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच लंबी चलेगी, लेकिन इसे बेहद सावधानी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी या जानबूझकर लोगों को निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed