{"_id":"6adc68f2835b870ecc0a6fc6","slug":"major-accident-in-the-philippines-two-aircraft-collide-during-training-at-an-air-base-four-pilots-killed-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में बड़ा हादसा: एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान टकराए दो विमान, चार पायलटों की हुई मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस में बड़ा हादसा: एयर बेस पर ट्रेनिंग के दौरान टकराए दो विमान, चार पायलटों की हुई मौत
Sat, 24 Oct 2026 01:44 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
एएनआई,मनीला
एएनआई,मनीला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:44 PM IST
सार
फिलीपींस में राजधानी मनीला के दक्षिण में स्थित फर्नांडो एयर बेस पर शुक्रवार को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई। वायु सेना ने जांच पूरी होने तक इन विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
फिलीपींस में विमान हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ एआई
विस्तार
फिलीपीन वायु सेना के दो ट्रेनर विमान राजधानी मनीला के दक्षिण में स्थित एक एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें चार पायलटों की मौत हो गई। यह जानकारी सेना ने शनिवार को दी।
वायु सेना ने क्या कहा?
फिलीपीन वायु सेना ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को बटांगास प्रांत के फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटना का शिकार हो गए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ये दोनों विमान हवा में ही आपस में टकरा गए थे।
विमान एयर बेस के परिसर में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए, लेकिन इनके अलावा कोई और हताहत नहीं हुआ। वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच पूरी होने तक अपने सभी SF-260 ट्रेनर विमानों की उड़ान पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मई में भी दो पायलटों की हुई थी मौत
मई में, उत्तरी फिलीपींस के पहाड़ी इलाके में एक SF-260 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, 2023 में भी एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान SF-260 TP मार्केटी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो पायलट मारे गए थे।
साल 2017 में, जब इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने दक्षिणी मारावी शहर पर कब्जा कर लिया था, तब सेना ने वहां कई महीनों तक हवाई हमले करने के लिए SF-260 विमानों का इस्तेमाल किया था।