फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Operation Sindoor takes center stage US election rallies Trump claims he averted an India-Pakistan war

अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर: ट्रंप बोले- भारत-पाकिस्तान की जंग रुकवाई, नोबेल न मिलने का मला

Sat, 24 Oct 2026 01:16 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 24 Oct 2026 01:16 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव रुकवाने का श्रेय लिया है। उन्होंने एक जनसभा में कहा कि उन्होंने भारी टैरिफ लगाने की धमकी देकर दोनों देशों को पीछे हटने पर मजबूर किया, लेकिन इस प्रयास के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला।

विज्ञापन
Operation Sindoor takes center stage US election rallies Trump claims he averted an India-Pakistan war
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका में मध्यावधी चुनाव की सरगर्मी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैलियों में भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल हुए सैन्य टकराव का मुद्दा फिर उठने लगा है। फ्लोरिडा में शुक्रवार को आयोजित एक रैली में ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारी टैरिफ लगाने की धमकी देकर दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच लड़ाई रुकवाई थी। इस दौरान उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भी निराशा जताई।

विज्ञापन


टैरिफ की धमकी देकर युद्ध रुकवाने का दावा
ट्रंप ने रैली में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। दोनों देश एक-दूसरे से नाराज थे और लगातार गोलीबारी हो रही थी। ऐसे में उन्होंने दोनों देशों को चेतावनी दी कि अगर लड़ाई जारी रही तो अमेरिका उनके सामान पर 250 फीसदी तक टैरिफ लगा देगा। इससे दोनों देशों के लिए अमेरिका के साथ कारोबार करना मुश्किल हो जाता। ट्रंप के मुताबिक, उनकी इस धमकी के बाद भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी रोक दी और संघर्ष समाप्त हो गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दौरान 11 विमान मार गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में इस संख्या के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने का मलाल
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने कई युद्धों को खत्म कराने में भूमिका निभाई है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं और यह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने के लिए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से कोई मदद नहीं ली। ट्रंप के मुताबिक, उन्हें राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरते समय अंदाजा नहीं था कि दुनिया में इतने सारे युद्ध चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा था तनाव
भारत ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस हमले में कई लोगों की जान गई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ने के बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।


ये भी  पढ़ें: चीनी घुसपैठ के दावे पर बरसे ओवैसी: मोदी सरकार से मांगा जवाब, कर दी संसद के विशेष सत्र को बुलाने की मांग

भारत ने खारिज किया मध्यस्थता का दावा
भारत लगातार ट्रंप के उस दावे को खारिज करता रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी मध्यस्थता से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुका था। भारत का कहना है कि सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर सहमति दोनों देशों के बीच सीधे बातचीत के जरिए बनी थी। भारत के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से अनुरोध किए जाने के बाद 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed