फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump statement cuba marco rubio cia bruno rodriguez

'ईरान के बाद क्यूबा को देखेंगे': ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, क्या एक और देश पर कब्जे की रणनीति बना रहा अमेरिका?

Sat, 24 Oct 2026 08:32 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, फ्लोरिडा, अमेरिका
एएनआई, फ्लोरिडा, अमेरिका Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 24 Oct 2026 08:32 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया से लौट रहे युद्धपोतों के क्यूबा के पास रुकने का संकेत दिया है। वहीं, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्यूबा के लोगों से सीआईए के साथ गुप्त साझेदारी करने की अपील की है, जिस पर क्यूबा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
donald trump statement cuba marco rubio cia bruno rodriguez
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को क्यूबा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि पश्चिम एशिया से लौटने वाले अमेरिकी युद्धपोत, ईरान युद्ध से वापसी के दौरान क्यूबा में रुक सकते हैं। फ्लोरिडा में मध्यावधि चुनावों के लिए एक प्रचार अभियान के दौरान, ट्रंप ने कहा, 'ईरान से लौटते समय हम क्यूबा को भी देखेंगे। हमारे शानदार युद्धपोत क्यूबा के पास से गुजरेंगे। हम उनमें से एक को तट से लगभग 50 गज की दूरी पर रोकेंगे। वे अपने हाथ खड़े कर देंगे और फिर हम मार्को रुबियो को वहां भेज देंगे।' ट्रंप की इन टिप्पणियों पर क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज ने पलटवार किया। उन्होंने क्यूबा के प्रति अमेरिका के इरादों से जुड़ी सभी धमकियों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'टेक कंपनियां नफरत से कमा रहीं मुनाफा': हिंदू विरोधी गतिविधियों पर भड़के अमेरिकी सांसद, एफबीआई से क्या कहा?
विज्ञापन


ब्रूनो रोड्रिग्ज क्या कहा?
अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में, रोड्रिग्ज ने लिखा, 'हम क्यूबा के प्रति अमेरिका के इरादों से जुड़ी हर धमकी को खारिज करते हैं। हमारे तटों पर खूबसूरत बीच तो हैं ही, लेकिन साथ ही वहां चूना पत्थर (लाइमस्टोन) की बेहद नुकीली चट्टानें भी हैं। जो लोग यहां बुरे इरादों और वर्चस्व जमाने की चाहत के साथ आते हैं, उनके लिए यह जगह बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है।' इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्यूबा के लोगों से सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के साथ एक गुप्त साझेदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उनके देश में एक सकारात्मक बदलाव आएगा। अपने एक्स पोस्ट में, रुबियो ने लिखा, 'जो लोग क्यूबा में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं, उनके लिए यही सही समय है। टूटे हुए वादों की निराशा, भ्रष्टाचार और कुछ चुनिंदा लोगों की ऐशो-आराम भरी जिंदगी से तंग आकर, सीआईए के साथ गुप्त साझेदारी करें और अपने मनचाहे बदलाव को लाने का यह मौका हाथ से न जाने दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोरियाई सीमा पर बढ़ा तनाव: किम जोंग उन की बहन ने दी चेतावनी, उत्तर कोरिया के खिलाफ फिर गूंजेंगे प्रचार संदेश

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या संकेत दिया?
बता दें कि इस बीच ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा पर अपना आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है। उन्होंने निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों की नौ सरकारी कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही, अमेरिका ने अपने उन नियमों को और सख्त कर दिया है, जो क्यूबा जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को वहां की सरकारी कंपनियों के साथ व्यापार करने से रोकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार क्यूबा में नेतृत्व परिवर्तन की ओर इशारा किया है। इसी साल दो मई को, ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिका तुरंत क्यूबा पर कब्जा कर लेगा। 'द फोरम क्लब ऑफ द पाम बीच' के डिनर में बोलते हुए, ट्रंप ने कहा कि क्यूबा में कुछ समस्याएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed