{"_id":"6adc229ceca60eca38000056","slug":"elon-musk-ukraine-aid-political-campaigns-starlink-restrictions-usa-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार का खेल: क्या यूक्रेन के लिए भेजा गया पैसा अमेरिकी चुनाव में लग रहा? मस्क के दावे से हड़कंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भ्रष्टाचार का खेल: क्या यूक्रेन के लिए भेजा गया पैसा अमेरिकी चुनाव में लग रहा? मस्क के दावे से हड़कंप
Sat, 24 Oct 2026 09:01 AM IST
अमन मौर्या
एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
एएनआई, वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
Published by: अमन मौर्या
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:01 AM IST
सार
एलन मस्क ने दावा किया है कि यूक्रेन को मिल रही अमेरिकी आर्थिक मदद कई गुप्त चैनलों के माध्यम से अमेरिकी राजनेताओं के अभियानों में जा रही है। वहीं, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि स्टारलिंक पर स्पीड लिमिट अभी भी जारी है।
विज्ञापन
एलन मस्क, सीईओ, स्पेसएक्स
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अरबपति और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को भेजी जा रही आर्थिक मदद, कई गुप्त चैनलों के माध्यम से वापस अमेरिका पहुंच रही है। मस्क के अनुसार, इस पैसे का इस्तेमाल कुछ राजनेताओं के राजनीतिक अभियानों को फंड करने के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 'ईरान के बाद क्यूबा को देखेंगे': ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, क्या एक और देश पर कब्जे की रणनीति बना रहा अमेरिका?
एलन मस्क ने क्या बताया?
एक्स पर एक पोस्ट में मस्क ने लिखा, 'यूक्रेन में असल में जो हो रहा है, वह यह है कि वहां के अमीर लोगों और आम लोगों के हितों में बहुत बड़ा अंतर है। यूक्रेन को मिल रहे अरबों डॉलर से अमीर लोग तो बहुत अमीर हो गया है, जबकि आम लोगों के बच्चों को जबरन सेना में भर्ती करके खाइयों (ट्रेंच) में मरने के लिए भेजा जा रहा है।' मस्क ने आगे कहा, 'अमेरिकी करदाताओं के पैसे का कुछ हिस्सा कई 'लॉन्ड्रिंग' चैनलों के जरिए वापस अमेरिका आता है और यहां राजनेताओं के राजनीतिक अभियानों में खर्च होता है। यही वजह है कि कुछ राजनेता अमेरिका की तुलना में यूक्रेन की ज्यादा परवाह करते हैं।'
विज्ञापन
यूक्रेन ने क्या आरोप लगाया?
इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि स्टारलिंक और स्टारशील्ड पर लगाई गई स्पीड लिमिट अभी भी लागू है और इसे पूरी तरह से नहीं हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इन पाबंदियों की वजह से रूस के साथ चल रहे युद्ध में यूक्रेन के लिए हालात और मुश्किल हो गए हैं। जेलेंस्की का यह बयान वाशिंगटन के दावों के बिल्कुल उलट है, क्योंकि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने यूक्रेन के लिए स्टारशील्ड के इस्तेमाल पर लगी पाबंदियां हटा दी हैं।
हडसन इंस्टीट्यूट को दिए एक वर्चुअल संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, 'स्टारलिंक और स्टारशील्ड पर स्पीड लिमिट अभी भी लगी हुई है। स्पीड को पहले जैसा नहीं किया गया है। इसके अलावा, रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए मिलने वाले इंटरसेप्टर की डिलीवरी में भी देरी हो रही है। हम उन इंटरसेप्टर्स का इंतजार कर रहे हैं, जिन पर पहले ही सहमति बन चुकी थी, लेकिन वे अभी तक नहीं मिले हैं। यह एक गंभीर समस्या है, क्योंकि रूस लगभग हर रोज हम पर हमला करता है। यह सब तब हो रहा है जब हम मोर्चे (फ्रंटलाइन) पर काफी सफल अभियान चला रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम लगातार अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं और बचाव कर रहे हैं। हालात मुश्किल जरूर हुए हैं, जिसका एक कारण स्टारलिंक और स्टारशील्ड की नीतियां और उन पर लगी स्पीड लिमिट है। लेकिन हमारी फ्रंटलाइन अभी भी डटी हुई है, और मुझे अपने लोगों की मजबूती पर गर्व है।'
ये भी पढ़ें: 'टेक कंपनियां नफरत से कमा रहीं मुनाफा': हिंदू विरोधी गतिविधियों पर भड़के अमेरिकी सांसद, एफबीआई से क्या कहा?
इससे पहले, 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को फोन किया था और उनसे यूक्रेन को स्टारशील्ड सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क का पूरा एक्सेस वापस देने के लिए कहा था। सूत्रों के हवाले से, रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कॉल तब आई जब यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सैन्य ड्रोन चलाने में नई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।