{"_id":"6ad88e20ad69d0c4c5014505","slug":"many-killed-over-30-injured-as-bus-overturns-in-pakistan-s-punjab-news-in-hindi-updates-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 11 लोगों की मौत; 30 से ज्यादा यात्री घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 11 लोगों की मौत; 30 से ज्यादा यात्री घायल
Wed, 21 Oct 2026 03:34 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:34 PM IST
सार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के राजनपुर में बुधवार को तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। बस कराची से डेरा गाजी खान जा रही थी।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में महिलाओं और बच्चों की भी जान गई है।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया: महिला सांसद ने गंवाए दोनों पैर, जानलेवा हमले के बाद हालत गंभीर; आरोपी की अदालत में हुई पेशी
निर्माण कार्य वाली सड़क पर हुआ हादसा
अधिकारियों के मुताबिक, बस कराची से पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले की ओर जा रही थी। इसी दौरान राजनपुर इलाके में यह हादसा हुआ। यह जगह लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने बताया कि जिस राजमार्ग पर हादसा हुआ, वहां निर्माण कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
आठ यात्रियों की मौके पर मौत
रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता के अनुसार, हादसा इतना गंभीर था कि कई यात्री बस के अंदर फंस गए और घायल हो गए। आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
19 घायलों को अस्पताल भेजा गया
बचाव अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल 19 यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं, मामूली रूप से घायल 12 लोगों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई। तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के शवों को भी बचाव दल ने नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- उत्तर और दक्षिण कोरिया में फिर जंग की आहट?: बॉर्डर पर पहुंचीं किम जोंग उन की बहन, सिओल को दी खुली धमकी
मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे पर जताया दुख
पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार मानी जा रही है।