सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Mexico Shooting at US Air Force Base in New Mexico Dead Several Injured News In Hindi

Mexico US Base Shooting: न्यू मैक्सिको के अमेरिकी वायुसेना बेस पर गोलीबारी, एक की मौत; एक घायल भी हुआ

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अलमोगोर्डो Published by: Shubham Kumar Updated Wed, 18 Mar 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

न्यू मैक्सिको के हॉलोमन एयर बेस पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल भी हो गया। बेस पर गोली चलाने वाले हमलावर की सूचना मिलने के बाद बेस लॉकडाउन किया गया, जिसे बाद में हटा लिया गया। अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटना की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Mexico Shooting at US Air Force Base in New Mexico Dead Several Injured News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

न्यू मैक्सिको के एक अमेरिकी वायुसेना बेस पर गोलीबारी की घटना सामने के बाद हड़कंप मच गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। मिलिट्री अधिकारियों के अनुसार, आलामोगोर्डो के पास स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे गोली चलाने वाला हमलावर (एक्टिव शूटर) की सूचना मिलने के बाद पूरे बेस को लॉकडाउन कर दिया गया था। वहीं इस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें:- West Asia: ईरान का इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, दो की मौत; US ने बंकर बस्टर बम से होर्मुज को दहलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बेस सुरक्षित है। लॉकडाउन भी हटा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है और आपातकालीन टीमें मौके पर काम कर रही हैं। फिलहाल, मारे गए और घायल हुए लोगों के नाम या घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:- Israel-Iran War: 'हम पीछा करेंगे, खोजेंगे और खात्मा करेंगे', ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर इस्राइल का कड़ा रुख

हॉलोमन एयर फोर्स के बारे में जानिए
गौरतलब है कि हॉलोमन एयर फोर्स एक बड़ा सैन्य बेस करीब 93 वर्ग मील (240 वर्ग किलोमीटर) में फैला हुआ है। यहां 49वीं विंग तैनात है, जो देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण काम करती है और इसमें युद्ध के लिए तैयार सैनिक शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed