फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mom ... I am scared, said the Russian soldier in a text message before his death

Ukraine War : 'मां...मुझे डर लग रहा है', मौत से पहले रूसी सैनिक ने मोबाइल से भेजे संदेश में कहा था!

Tue, 01 Mar 2022 01:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Mar 2022 01:04 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने सोमवार को यह दावा किया। रूसी सेना का यह जवान मां से बातचीत के कुछ देर बाद यूक्रेन की गोलाबारी में मारा गया। 

विज्ञापन
Mom ... I am scared, said the Russian soldier in a text message before his death
संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या - फोटो : twitter

विस्तार

रूसी सेना को यूक्रेन की सेना के बड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के दूत ने दावा किया कि रूसी सेना के एक जवान ने अपनी मौत से कुछ देर पहले अपनी मां को मोबाइल से संदेश भेजे थे। दूत ने इन संदेश को पढ़कर सुनाया। इसमें जवान कह रहा है 'मां, मैं यूक्रेन में हूं। यहां जंग चल रही है और मुझे डर लग रहा है।'

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने सोमवार को यह दावा किया। रूसी सेना का यह जवान मां से बातचीत के कुछ देर बाद यूक्रेन की गोलाबारी में मारा गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के आपात सत्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने रूसी सैनिक के कथित संदेश पढ़े। इसमें  सैनिक कहता है, 'सभी शहरों पर बमबारी कर रहे हैं और यहां तक कि नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं।'
विज्ञापन


संदेशों को पढ़ते हुए किस्लिट्स्या का वीडियो अमेरिकी कैबल और सैटेलाइट टेलीविजन नेटवर्क C-SPAN द्वारा ट्वीट किया गया। इसमें किस्लिट्स्या सैनिक के संदेशों के स्क्रीनशॉट पकड़े हुए हैं। यह संदेश सुनाते हुए वह संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से इस जंग की भयावहता की कल्पना करने का आग्रह करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनिये क्या दावा कर रहे हैं यूएन में यूक्रेन के दूत
 

रूस-यूक्रेन के बीच बीते छह दिनों से जंग जारी है। रूस ने कीव पर धावा बोलने के लिए अपनी सेना का विशाल काफिला रवाना किया है। यह यूक्रेन की राजधानी के करीब पहुंच चुका है। उधर दोनों देशों के बीच सुलह के लिए पहले दौर की चर्चा विफल हो चुकी है। न रूस पीछे हटने को तैयार न यूक्रेन हथियार डालने को। उधर, फंसे भारतीयों को निकालने का काम तेज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed