Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Prime Minister Balendra Shah to visit India on a two-day trip from November 22–23

नेपाल: प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह पहली बार आएंगे भारत, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

Fri, 20 Nov 2026 12:59 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 12:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत की पहली राजकीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और 23 नवंबर को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बातचीत में व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Nepal Prime Minister Balendra Shah to visit India on a two-day trip from November 22–23
बालेन शाह, प्रधानमंत्री, नेपाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह 22-23 नवंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। मार्च 2026 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान वे भारत-नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत जुड़ाव तथा लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित हैं। व्यापार और वाणिज्य, विकास साझेदारी, ऊर्जा और जल संसाधन, तथा भौतिक और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग ने प्रगति की है। इसके साथ ही, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी और नवाचार, तथा खेल जैसे नए क्षेत्रों में भी आपसी जुड़ाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन


यह यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाती है। यह इस बात को दर्शाती है कि भारत अपनी 'नेबरहुड फर्स्ट' (पड़ोसी पहले) नीति के तहत नेपाल के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है। यह यात्रा द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने तथा आपसी लाभ वाले सहयोग को आगे बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 10 नवंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, "हमने नेपाल के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण दिया है। भारत और नेपाल के बीच जो व्यापक और खास साझेदारी है, उससे जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े हर विषय पर बात की जाएगी।"


इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की थी। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, इस बैठक में भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed