सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak Defence Minister Khawaja Asif admitted army is incapable of confronting Baloch militants in Balochistan

Pakistan: पाकिस्तान की बेबसी का रोना, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बलूच लड़ाकों के खिलाफ सेना को बताया अक्षम

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: लव गौर Updated Wed, 04 Feb 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Pakistan Balochistan News: पाकिस्तान की सेना बलूचिस्तान में बलूच लड़ाकों के खिलाफ कितनी बेबस है। इसका कुबूलनामा खुद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया है। संसद के अंदर उन्होंने अपने बयान में कहा कि बलूच लड़ाकों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना अक्षम यानी अयोग्य है।
 

Pak Defence Minister Khawaja Asif admitted army is incapable of confronting Baloch militants in Balochistan
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बलूचिस्तान पर बयान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पाकिस्तान आंतरिक अस्थिरता से जूझ रहा है। पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रही है। अपने अभियान को पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन हेरोफ फेज 2' नाम दिया है। बलूच विद्रोहियों ने अशांत प्रांत के कई कस्बों में एक साथ कई हमले किए। जिसमें कम से कम 80 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 30 से अधिक सरकारी संपत्तियां तहस-नहस को गईं।
Trending Videos


वहीं पाकिस्तान का दावा है कि आर्मी एक्शन में कम से कम 177 बलूच विद्रोहियों को मारा गया है। हालांकि बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख नेता हकीम बलूच ने इस्लामाबाद के दावे को खारिज किया है।  इस बीच अब पाकिस्तान की बेबसी पूरी दुनिया के सामने आ गई है। जिसको खुद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना बलोच लिब्रेशन आर्मी के सामने कमजोर और असहाय नजर आ रही है। सेना ने बलूच लड़ाकों के सामने घुटने टेक दिए हैं। जिसपर बड़ा कुबूलनामा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया है। ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में अपनी बेबसी का रोना रोया और स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी सेना बलूच लड़ाकों का सामना करने में अक्षम है। 


खबर अपडेट की जा रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed