सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India-US Trade Deal: Shehbaz Sharif and Asim Muneer trolled by his countryman

India-US Trade Deal: अपने ही घर में शहबाज-मुनीर की बेइज्जती; भारत-अमेरिका डील पर पाकिस्तानियों ने किया ट्रोल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 04 Feb 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Shehbaz-Munir Trolled By Pakisatanis: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर खुद के देशवासियों की तरफ से जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। पढ़ें, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को कैसे ट्रोल किया है...

India-US Trade Deal: Shehbaz Sharif and Asim Muneer trolled by his countryman
शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी पीएम - फोटो : X @CMShehbaz
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बीते दिन भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हुआ है, वहीं इस समझौते को लेकर पाकिस्तानियों ने खुद के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है। सोशल मीडिया पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कई पाकिस्तानियों ने अपने पीएम और सेना प्रमुख की जमकर बखिया उधेड़ी है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - US-Nigeria Ties: नाइजीरिया में आतंकी हमलों के बाद अमेरिका ने भेजी सैन्य टीम, आरोपों के साए में सहयोग और तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिम मुनीर की रोते हुई तस्वीर के साथ ट्रोलिंग
एक्स पर एक पाकिस्तानी यूजर ने एक पोस्ट में एक एडिटेड पोस्टर पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को रोते हुए दिखा है। इस तस्वीर में आसिम मुनीर के हाथ में पत्थरों से भरा लकड़ी का एक बक्सा भी है। वहीं एक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के पीछे आसिम मुनीर को पत्थरों से भरा बक्सा खड़े हुए दिखाया गया है।





भारत से ज्यादा कर चुकाएगा पाकिस्तान
अमेरिका के साथ नए व्यापार समझौते के तहत भारत पर 18 फीसदी टैरिफ लागू होगा, वहीं पाकिस्तान को भारत से ज्यादा 19 फीसदी कर देना होगा। इसे लेकर तमाम पाकिस्तानी अपने सरकार पर जमकर बरस रहे हैं कि भारत ने पाकिस्तान की तरह न जी हजूरी की और न ही अपने शर्तों से पीछे हटा। इस ट्रेड डील के बाद पाकिस्तानी शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की तुलना वेश्या से की है।

भारत के पड़ोसी देशों पर कितना टैरिफ?
  • पाकिस्तान: 19%
  • मलयेशिया: 19%
  • कंबोडिया: 19%
  • थाईलैंड: 19%
  • बांग्लादेश: 20%
  • वियतनाम: 20%

यह भी पढ़ें - US: अमेरिकी केंद्रीय बैंक के गवर्नर का इस्तीफा, स्टीफन मिरान ने छोड़ा CEA के चेयरमैन का पद; जानें पूरा विवाद

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता
भारत और अमेरिका के बीच बने व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नया टैरिफ कब से लागू होगा? बता दें कि, अमेरिका की तरफ से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के बाद व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए थे, जिसमें रूसी तेल खरीद से जुड़ा 25% शुल्क भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed