{"_id":"6a9476d7cfe58c30630d2315","slug":"pak-deputy-pm-dar-cdf-munir-reach-turkiye-ahead-of-first-makkah-defence-pact-meeting-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का समझौता: पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी की पहली बैठक आज, किन मुद्दों पर चर्चा होगी; ईरान पर क्या बनेगी रणनीति?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मक्का समझौता: पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी की पहली बैठक आज, किन मुद्दों पर चर्चा होगी; ईरान पर क्या बनेगी रणनीति?
Mon, 31 Aug 2026 12:04 AM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, इस्लामाबाद।
पीटीआई, इस्लामाबाद।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:04 AM IST
सार
पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के बीच मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के बाद पहली बैठक सोमवार को होगी। इसमें तीनों देशों के साथ मिस्र भी क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा करेगा। क्या ईरान युद्ध को लेकर भी कोई रणनीति बनेगी? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किये की बैठक आज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/@trpresidency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर रविवार को तुर्किये पहुंचे। दोनों तीन देशों की रक्षा संधि की बैठक में शामिल होंगे। इसमें सऊदी अरब भी शामिल है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने सात अगस्त को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसे 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौता' कहा गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री भी इशाक डार आधिकारिक काम के लिए इस्तांबुल पहुंचे हैं। वहीं, सेना ने अलग बयान में कहा कि फील्ड मार्शल मुनीर भी आधिकारिक यात्रा पर तुर्किये पहुंचे हैं।
रक्षा समझौते के तहत होने वाली पहली बैठक का एजेंडा अभी साफ नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि ईरान युद्ध को लेकर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा हो सकती है।
ये भी पढ़ें: नेपाल: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का रास्ता बंद; भारत की फॉरेंसिक टीम कैसे देगी मदद?
इस समूह की आखिरी बैठक पांच अगस्त को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुई थी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, बैठक में मंत्रियों ने क्षेत्रीय स्थिरता के लिए चारों देशों के बीच लगातार बातचीत और करीबी तालमेल की अहमियत को दोहराया था।
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता में भूमिका निभाने की कोशिश की है। विदेश कार्यालय के अनुसार, डार लंदन से तुर्किये पहुंचे हैं। उन्होंने ब्रिटेन की अपनी सफल आधिकारिक यात्रा पूरी की है।
विज्ञापन
क्या है मक्का समझौते में?
इस समझौते के तहत तीनों में से किसी एक देश पर हमला हुआ तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यह समझौता हुआ है। इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री भी इशाक डार आधिकारिक काम के लिए इस्तांबुल पहुंचे हैं। वहीं, सेना ने अलग बयान में कहा कि फील्ड मार्शल मुनीर भी आधिकारिक यात्रा पर तुर्किये पहुंचे हैं।
पहली बैठक में क्या होगा?
दोनों के कार्यक्रमों की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। हालांकि, तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रक्षा समझौते के तहत बनाई गई 'रणनीतिक राजनीतिक और रक्षा समिति' की पहली बैठक सोमवार को इस्तांबुल में होगी। तुर्किये ने बताया कि बैठक में उसके विदेश मंत्री हाकान फिदान, रक्षा मंत्री यासर गुलर और तुर्किये की सेना के प्रमुख जनरल सेल्चुक बायरक्तारोग्लू शामिल होंगे।रक्षा समझौते के तहत होने वाली पहली बैठक का एजेंडा अभी साफ नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि ईरान युद्ध को लेकर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा हो सकती है।
ये भी पढ़ें: नेपाल: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का रास्ता बंद; भारत की फॉरेंसिक टीम कैसे देगी मदद?
चार देशों की अलग बैठक में क्या चर्चा होगी?
तुर्किये के विदेश मंत्री फिदान ने डार को अलग से इस्तांबुल में होने वाली क्षेत्र के चार देशों की बैठक के लिए भी आमंत्रित किया है। इसमें रक्षा समझौते वाले तीन देशों के साथ मिस्र भी शामिल है। चार देशों का यह समूह क्षेत्र की सुरक्षा पर फोकस कर रहा है। यह समूह मार्च में बना था। उस समय अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशें चल रही थीं।इस समूह की आखिरी बैठक पांच अगस्त को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुई थी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, बैठक में मंत्रियों ने क्षेत्रीय स्थिरता के लिए चारों देशों के बीच लगातार बातचीत और करीबी तालमेल की अहमियत को दोहराया था।
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता में भूमिका निभाने की कोशिश की है। विदेश कार्यालय के अनुसार, डार लंदन से तुर्किये पहुंचे हैं। उन्होंने ब्रिटेन की अपनी सफल आधिकारिक यात्रा पूरी की है।