सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan in khyber pakhtunkhwa militants attack on school nine killed in operation

Pakistan: पाकिस्तान में सरकारी स्कूल पर हमला, उग्रवादियों ने अपना झंडा फहराया; सेना के साथ मुठभेड़ में नौ ढेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Nitin Gautam Updated Tue, 31 Mar 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में उग्रवादियों के एक समूह ने एक सरकारी स्कूल पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं उग्रवादियों ने स्कूल पर पाकिस्तान का झंडा उतारकर अपना झंडा लहरा दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ उग्रवादी मारे गए। 

pakistan in khyber pakhtunkhwa militants attack on school nine killed in operation
पाकिस्तानी सेना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सरकारी स्कूल पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम नौ उग्रवादी मारे गए। पाकिस्तान पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Trending Videos


उग्रवादियों ने सरकारी स्कूल पर किया हमला
पुलिस ने बताया कि सोमवार को उग्रवादियों ने खैबर जिले के बारा तहसील के आका खेल इलाके में स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल ख्वाजा मीर कलाय पर हमला कर दिया। हमलावरों का मकसद स्कूल भवन पर कब्जा करना था। हमले के दौरान उग्रवादियों ने स्कूल से पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज उतारकर अपनी झंडा फहरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में नौ उग्रवादी ढेर
इसकी सूचना मिलते ही पाकिस्तानी सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और उग्रवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने नौ उग्रवादियों को मार गिराया और स्कूल पर दोबारा कब्जा हासिल कर लिया। इसके बाद स्कूल पर फिर से पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया गया। अभी तक किसी उग्रवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

उग्रवादियों ने हमले के दौरान स्कूल पर कब्जे और झंडा फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जारी किया था, जिसका उद्देश्य प्रचार करना बताया जा रहा है। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, ताकि किसी भी फरार उग्रवादी और उनके सहयोगियों को पकड़ा जा सके। फिलहाल स्कूल परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- West Asia: PAK-अमेरिका के संबंधों में गर्माहट की वजह है ये युवा, जिससे ईरान युद्ध में इस्लामाबाद बना मध्यस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed